Govinda and Sunita की 38 साल क रिश्ते में आई दरार, एक्टर पर लगे धोखा देने और अफेयर के आरोप

Kaushiki | Aug 23, 2025, 10:35 IST
Share
govinda-sunita-ahuja-divorce-rumours
govinda-sunita-ahuja-divorce-rumours

सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के 38 साल पुराने रिश्ते में दरार की खबर सामने आई है। सुनीता ने गोविंदा पर धोखा और क्रूरता के आरोप लगाते हुए कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, जिसके बाद कोर्ट ने गोविंदा को समन भी भेजा है

Bollywood News:बॉलीवुड के एक दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार, गोविंदा अपनी फिल्मों और डांस से लाखों दिलों पर राज करते थे। लेकिन इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर आ रही है कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनसे तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।

इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि गोविंदा और सुनीता की शादी को 38 साल हो चुके हैं। उनकी जोड़ी को हमेशा से ही बॉलीवुड की सबसे मजबूत जोड़ियों में से एक माना जाता रहा है। सुनीता ने अपनी अर्जी में धोखा, क्रूरता और अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे उनके रिश्ते की सच्चाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सुनीता ने लगाए गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी फाइल की है। यह अर्जी हिन्दू मैरिज एक्ट , 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia) और (ib) के तहत दायर की गई है।

इन धाराओं में धोखाधड़ी, क्रूरता और वैवाहिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने जैसे आरोप शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने इस मामले में गोविंदा को 25 मई को समन भेजा था लेकिन वो कोर्ट नहीं पहुंचे।

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। हालांकि, इन खबरों पर न तो गोविंदा और न ही सुनीता की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान आया है। लेकिन, इस खबर ने उनके रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों को और भी ज्यादा हवा दे दी है।

यह मामला तब और भी ज्यादा चर्चा में आया जब सुनीता आहूजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें वह महालक्ष्मी मंदिर में जाकर अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों को लेकर भावुक होती नजर आईं।

हालांकि, उस व्लॉग में उन्होंने सीधे तौर पर तलाक की बात नहीं कही थी लेकिन उनका दर्द साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा था कि "जो मेरा घर तोड़ेगा, मां काली उसे माफ नहीं करेंगी," जिससे यह माना जा रहा है कि उनकी शादी में कोई तीसरा शख्स आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें...Govinda Divorce Rumours : क्या टूटेगा 37 साल पुराना गोविंदा-सुनीता का रिश्ता?

गोविंदा के मैनेजर का बयान

गोविंदा और सुनीता के बीच दरार की खबरें पहले भी कई बार आ चुकी हैं। इसी साल की शुरुआत में भी ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि गोविंदा का किसी 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है।

उस समय भी इस खबर ने खूब तूल पकड़ा था। तब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन खबरों पर सफाई दी थी। उन्होंने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि "परिवार के कुछ सदस्यों के दिए गए बयानों की वजह से कपल के बीच कुछ मतभेद हैं, लेकिन इसमें और कुछ नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा था कि वे इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

सुनीता आहूजा ने भी अपने यूट्यूब व्लॉग्स में इन अफवाहों पर बात की है। एक तरफ जहां उन्होंने तलाक की खबरों को सीधे तौर पर खारिज नहीं किया, वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि "मैं गोविंदा को कभी नहीं छोड़ूंगी।" उनके इन कंट्राडिक्टरी स्टेटमेंट्स ने मामले को और भी ज्यादा उलझा दिया है।

क्या टूट जाएगी गोविंदा-सुनीता की शादी

बता दें कि, गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। 38 साल तक उनका रिश्ता बहुत मजबूत रहा है। उनके दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। इन दोनों के रिश्ते में आई यह दरार उनके फैंस के लिए बहुत दुखद है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह जोड़ी अपने मतभेदों को सुलझा पाती है या उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि गोविंदा और सुनीता जून के महीने से अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुनीता कोर्ट में लगातार पेश हो रही हैं, जबकि गोविंदा का कोई अता-पता नहीं है।

यह सब इस बात का संकेत देता है कि उनके बीच की दूरियां काफी बढ़ गई हैं। हालांकि जब तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आता तब तक यह कहना मुश्किल है कि इस खबर में कितनी सच्चाई है। फिर भी, यह कहना गलत नहीं होगा कि गोविंदा और सुनीता की 38 साल पुरानी शादी एक मुश्किल दौर से गुजर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... भारत में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का ट्रेंड, क्या गोविंदा-सुनीता भी बनेंगे हिस्सा

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

govinda news update

Tags:
  • Bollywood News
  • बॉलीवुड
  • Govinda
  • Govinda wife Sunita Ahuja
  • गोविंदा
  • govinda news update
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम

By Sandeep Kumar

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक

By Ramanand Tiwari

MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी

By VINAY VERMA

चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी
RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही

By Sanjay Gupta

RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत