बड़ी फिल्मों को पछाड़ सुपरहिट हुई नीम करौली बाबा की बायोपिक Hanuman Ansh
Kaushiki | Aug 30, 2026, 15:15 IST
Hanuman Ansh
मात्र दो करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने 10 लाख की धीमी शुरुआत के बाद तीसरे हफ्ते में 800 प्रतिशत से ज्यादा का धमाकेदार मुनाफा कमाया है।
Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस का खेल वाकई बहुत अनोखा और अनप्रिडिक्टेबल होता है। कई बार बड़े बजट की फिल्में सिनेमाघरों में फ्लॉप हो जाती हैं। वहीं बिना किसी बड़े नाम वाली छोटी फिल्में इतिहास रच देती हैं। कुछ ऐसा ही बड़ा चमत्कार हाल ही में देखने को मिला है।
07 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में हनुमान अंश नाम की एक फिल्म रिलीज हुई थी। बिना किसी बड़े प्रमोशन के आई इस फिल्म ने बहुत धीमी शुरुआत की थी। पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपए की कमाई की थी। शुरुआती दो हफ्तों में इसका कुल कलेक्शन सिर्फ 1.48 करोड़ रुपए ही रहा था।
लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया और रील्स पर इस फिल्म का ट्रेंड शुरू हुआ। दर्शकों ने इस फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया और माउथ पब्लिसिटी रंग लाई। देखते ही देखते तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म के शोज और कमाई दोनों बढ़ गए।
मात्र दो करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म अब तक 32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने मेकर्स को 800% से भी ज्यादा का तगड़ा प्रॉफिट दिया है।
![12c0bd53-541]()
शुरुआती दिनों में पछाड़ खाने के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते में जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने एक साथ 10.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
चौथे शुक्रवार को इस फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस किया। इसके अगले दिन यानी चौथे शनिवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपए कमाए। कमाई में आया यह उछाल वाकई हर किसी को हैरान करने वाला था।
![Hanuman Ansh Surges at Box Office with Over 500% Profit]()
फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 27.38 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 32.33 करोड़ रुपए हो चुका है।
ओपनिंग डे के मुकाबले 23वें दिन कमाई में 9150 फीसदी का उछाल आया। फिल्म अब 4,137 शोज के साथ सिनेमाघरों में मजबूती से चल रही है। दो करोड़ के बजट के हिसाब से यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
![All about 'Hanuman Ansh': Devotional film records over 1,000% growth]()
हनुमान अंश की कहानी उत्तराखंड के प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा पर बेस्ड है। विशाल चतुर्वेदी ने इस खूबसूरत फिल्म को लिखा और डायरेक्ट भी किया है।
कहानी एक दुखी लड़के की है जो अपनी दिवंगत मां की तलाश करता है। ईश्वर की खोज में वह प्यार, भोजन और सेवा के जरिए मानवता सीखता है। इसी पावन यात्रा के दौरान वह नीम करौली बाबा के रूप में उभरता है।
![Hanuman Ansh Box Office Collections: Devotional drama records solid hold on 3rd Monday, collects Rs 5.70 crore in 18 days | PINKVILLA: Entertainment]()
नीम करौली बाबा को उनके भक्त भगवान हनुमान का ही अवतार मानते हैं। उत्तराखंड के कैंची धाम में स्थित उनका आश्रम आज दुनिया भर में मशहूर है।
एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स भी नीम करौली बाबा से काफी प्रभावित थे। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग भी उनके कैंची धाम आश्रम के दर्शन कर चुके हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी अक्सर बाबा के आश्रम में माथा टेकते हैं।
![37bb07a3-e94]()
इस फिल्म (Neem Karoli Baba) को सुपरहिट बनाने में इंस्टाग्राम रील्स का बहुत बड़ा हाथ रहा। फिल्म के इमोशनल सीन और गानों के रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए। लोगों ने एक-दूसरे को ये फिल्म देखने के लिए इंस्पायर्ड करना शुरू किया।
बिना किसी बड़े स्टारकास्ट के भी फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शक खींच लिए। इसी माउथ पब्लिसिटी के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।
हनुमान अंश की सफलता ने यह साबित किया कि कंटेंट ही असली किंग है। बड़े बजट और भारी प्रमोशन के बिना भी फिल्में ब्लॉकबस्टर बन सकती हैं। इस फिल्म ने नए डायरेक्टर्स और मेकर्स को एक नई उम्मीद दी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दीवाली पर नहीं, तो फिर कब रिलीज होगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, आया बड़ा अपडेट
Raksha Bandhan Movies: OTT और यूट्यूब पर देखें भाई-बहन के बॉन्ड पर बनी ये फिल्में
August Movies: टॉक्सिक से लेकर आवारापन 2 तक, अगस्त में लगेगा फिल्मों का मेला
Jana Nayagan Review: सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने पर्दे पर मचाया धमाल
07 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में हनुमान अंश नाम की एक फिल्म रिलीज हुई थी। बिना किसी बड़े प्रमोशन के आई इस फिल्म ने बहुत धीमी शुरुआत की थी। पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपए की कमाई की थी। शुरुआती दो हफ्तों में इसका कुल कलेक्शन सिर्फ 1.48 करोड़ रुपए ही रहा था।
लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया और रील्स पर इस फिल्म का ट्रेंड शुरू हुआ। दर्शकों ने इस फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया और माउथ पब्लिसिटी रंग लाई। देखते ही देखते तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म के शोज और कमाई दोनों बढ़ गए।
मात्र दो करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म अब तक 32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने मेकर्स को 800% से भी ज्यादा का तगड़ा प्रॉफिट दिया है।
12c0bd53-541
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उछाल
चौथे शुक्रवार को इस फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस किया। इसके अगले दिन यानी चौथे शनिवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपए कमाए। कमाई में आया यह उछाल वाकई हर किसी को हैरान करने वाला था।
Hanuman Ansh Surges at Box Office with Over 500% Profit
10 लाख की ओपनिंग से 32 करोड़ तक
ओपनिंग डे के मुकाबले 23वें दिन कमाई में 9150 फीसदी का उछाल आया। फिल्म अब 4,137 शोज के साथ सिनेमाघरों में मजबूती से चल रही है। दो करोड़ के बजट के हिसाब से यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
All about 'Hanuman Ansh': Devotional film records over 1,000% growth
किस खास कहानी पर बनी है ये फिल्म
कहानी एक दुखी लड़के की है जो अपनी दिवंगत मां की तलाश करता है। ईश्वर की खोज में वह प्यार, भोजन और सेवा के जरिए मानवता सीखता है। इसी पावन यात्रा के दौरान वह नीम करौली बाबा के रूप में उभरता है।
Hanuman Ansh Box Office Collections: Devotional drama records solid hold on 3rd Monday, collects Rs 5.70 crore in 18 days | PINKVILLA: Entertainment
नीम करौली बाबा की पॉपुलैरिटी
एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स भी नीम करौली बाबा से काफी प्रभावित थे। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग भी उनके कैंची धाम आश्रम के दर्शन कर चुके हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी अक्सर बाबा के आश्रम में माथा टेकते हैं।
37bb07a3-e94
कम बजट फिल्मों के लिए बनी मिसाल
बिना किसी बड़े स्टारकास्ट के भी फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शक खींच लिए। इसी माउथ पब्लिसिटी के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।
हनुमान अंश की सफलता ने यह साबित किया कि कंटेंट ही असली किंग है। बड़े बजट और भारी प्रमोशन के बिना भी फिल्में ब्लॉकबस्टर बन सकती हैं। इस फिल्म ने नए डायरेक्टर्स और मेकर्स को एक नई उम्मीद दी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दीवाली पर नहीं, तो फिर कब रिलीज होगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, आया बड़ा अपडेट
Raksha Bandhan Movies: OTT और यूट्यूब पर देखें भाई-बहन के बॉन्ड पर बनी ये फिल्में
August Movies: टॉक्सिक से लेकर आवारापन 2 तक, अगस्त में लगेगा फिल्मों का मेला
Jana Nayagan Review: सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने पर्दे पर मचाया धमाल
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad