जान्हवी कपूर को हुई फूड पॉइजनिंग, हॉस्पिटल में एडमिट, फैन्स ने कहा- GET WELL SOON

Deeksha Nandini Mehra | Jul 19, 2024, 14:29 IST
Share
जान्हवी कपूर को हुई फूड पॉइजनिंग
जान्हवी कपूर को हुई फूड पॉइजनिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गई हैं। उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टर्स ने बताया जान्हवी 2 दिन बाद डिस्चार्ज होगी।

Janhvi Kapoor got Food Poisoning : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें फूड पॉइजनिंग बताया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एयरपोर्ट कुछ खाया, उसके बाद से उनको ठीक नहीं लग रहा था। घर आने के बाद जान्हवी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और काफी कमजोरी महसूस करने लगी थीं। बताया जा रहा है कि दो दिनों में उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

जाहन्वी की हालत देख डॉक्टर्स ने कर लिया एडमिट

दरअसल, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘उलझ’ जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। इसको लेकर एक्ट्रेस जोर- शोर से फिल्म के प्रचार-पसार में लगी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को फिल्म प्रमोशन के लिए जान्हवी चेन्नई गई थीं, तभी वहां से लौटते वक्त उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ खाया था।

इसी के बाद से उनको तबियत खराब होनी शुरू हुई थी। घर आने के बाद तबीयत और भी बिगड़ने लगी और काफी वीकनेस आ गई। खराब स्वास्थ्य और कमजोरी के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाएं

इंस्टाग्राम और ट्विटर: जैसे ही जाह्नवी की हेल्थ अपडेट सामने आई, फैन्स ने तुरंत इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उन्हें "Get Well Soon" के मैसेज भेजना शुरू कर दिया।

डीएम और कमेंट बॉक्स: जाह्नवी के डायरेक्ट मैसेज (डीएम) बॉक्स और पोस्ट के कमेंट बॉक्स में सैंकड़ों मैसेज आए हैं, जिसमें फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

कुछ फैन्स के संदेश

एक फैन ने कहा जाह्नवी, तुम जल्दी से ठीक हो जाओ। हम तुम्हें बहुत मिस कर रहे हैं! वहीं दूसरे ने कहा तुम्हारी हेल्थ अपडेट सुनकर दुख हुआ। प्रार्थना है कि तुम जल्दी से ठीक हो जाओ। इसके अलावा एक ने कहा स्टे स्ट्रांग जान्हवी! हम तुम्हारे लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर की प्रतिक्रिया

जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में फैन्स का धन्यवाद किया और कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने उन्हें मजबूत बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि "आप सबकी दुआओं और प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। मैं जल्दी ठीक होने की कोशिश कर रही हूं।

क्या है फूड पॉइजनिंग

फूड पॉइजनिंग के बारे में अधिकतर लोगों ने सुना होगा। ये दूषित भोजन या पेय पदार्थों के सेवन से होता है। दूषित भोजन या पेय पदार्थों के जरिए बैक्टीरिया या वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिसके चलते बॉडी में वीकनेस, बोमेटिंग और दस्त जैसी परेशानी होती है। अधिकांश लोग अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ सीरियस बीमार हो जाते हैं। इसके अलावा अधपका मांस, कच्ची सब्जियां, बिना हाइजीन के पकाया गया भोजन भी इसकी वजह बन सकता है।

फूड पॉइजनिंग के कारण

बैक्टीरिया: फूड पॉइजनिंग पैदा करने वाले आम बैक्टीरिया में साल्मोनेला, एस्चेरिचिया कोली (ई. कोली), और लिस्टेरिया शामिल हैं।

वायरस: नोरोवायरस और हेपेटाइटिस ए फूड पॉइजनिंग के सामान्य वायरल कारण हैं।

पैरासाइट्स: जिआर्डिया और टोक्सोप्लाज्मा जैसे पैरासाइट्स फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।

फूड पॉइजनिंग के लक्षण

फूड पॉइजनिंग के सामान्य संकेतों और लक्षणों में शामिल हैं:

  • उल्टी
  • दस्त
  • पेट में ऐंठन और दर्द
  • बुखार
  • थकान और कमजोरी
  • सिरदर्द

फूड पॉइजनिंग से बचाव के उपाय

  • अपने हाथ, बर्तन और खाने की सतह को बार-बार धोएं।
  • भोजन को सही तापमान पर पकाएं।
  • जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को तुरंत फ्रिज में रखें।
  • कच्चा या अधपका मांस, अंडे और सी फूड को खाने से बचें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • food poisoning
  • janhvi kapoor
  • जान्हवी कपूर
  • फूड पॉइजनिंग
  • जान्हवी कपूर को फूड पॉइजनिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं