सिंगर जुबिन नौटियाल ने सीक्रेट सेरेमनी में रचाई शादी, बचपन के प्यार को बनाया हमसफर

Anjali Dwivedi | Apr 16, 2026, 18:47 IST
Share
jubin nautiyal marriage
jubin nautiyal marriage

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में अपने गांव में गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त के साथ सादगी से रस्में निभाईं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही फैंस के बीच जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

Entertainment News.बॉलीवुड के चॉकलेटी और दिलकश आवाज के जादूगर जुबिन नौटियाल ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। अपनी गायकी से करोड़ों दिलों को जीतने वाले जुबिन ने अब असल जिंदगी में हमसफर चुन लिया है। मीडिया गलियारों में उनकी शादी की खबरों ने तहलका मचा दिया है, जिसकी कुछ बेहद खास और निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

उत्तराखंड में सादगी से लिए सात फेरे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन नौटियाल ने किसी आलीशान होटल या शोर-शराबे वाली जगह के बजाय अपने पैतृक गांव को शादी के लिए चुना। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच एक बेहद निजी समारोह में जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में कोई भव्य तामझाम नहीं था, बल्कि जुबिन के परिवार और कुछ बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी के साथ सभी रस्में निभाई गईं।

कौन है जुबिन नौटियाल की पत्नी?

फैन्स के बीच इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जुबिन की दुल्हनिया कौन हैं? बताया जा रहा है कि जुबिन की पत्नी उनकी बचपन की सहेली हैं। बताया जा रहा कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। वायरल तस्वीरों में जुबिन दूल्हे के लिबास में मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी के साथ रस्में निभाते दिख रहे हैं। हालांकि, जुबिन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी के नाम और पहचान का खुलासा नहीं किया है, जिससे फैन्स की जिज्ञासा और बढ़ गई है।

ubin Nautiyal Wedding
ubin Nautiyal Wedding

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

जैसे ही मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जुबिन की शादी की तस्वीरें साझा कीं, फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग सिंगर को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए दुआएं और ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है, लेकिन वायरल वीडियो और फोटोज ने इस खबर पर लगभग मुहर लगा दी है।

सुरों के सरताज का अब तक का सफर

जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के उन गिने-चुने सिंगर्स (Bollywood Singer) में से हैं, जिनकी आवाज का जादू हर उम्र के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। उन्होंने अब तक 111 से ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स में अपनी आवाज दी है। हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 का गाना आखिरी इश्क उनकी आवाज में काफी पसंद किया गया। दर्जनों सुपरहिट गाने देने वाले जुबिन अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और इस सीक्रेट मैरिज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें....

इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने आ रहे हैं Varun Dhawan

भूत बंगला से गोलमाल 5 तक, पर्दे पर फिर से गुदगुदाने को तैयार हैं Akshay Kumar

सैयारा के बाद अहान पांडे की दूसरी फिल्म, अली अब्बास जफर और YRF के साथ शुरू की शूटिंग

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट, 14 साल बाद फिर दिखेगा वही पुराना जादू

Tags:
  • Bollywood
  • बॉलीवुड
  • entertainment news
  • Bollywood Singer
  • Entertainment
  • जुबिन नौटियाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा