Kannappa Teaser: अक्षय बने भगवान शिव, प्रभास की झलक ने किया फैंस को हैरान

Kaushiki | Mar 02, 2025, 15:41 IST
Share
kannappa teaser
kannappa teaser

फिल्म कन्नप्पा का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार और प्रभास का लुक हो रहा है वायरल! क्या यह फिल्म भगवान शिव और उनके भक्त कन्नप्पा की अद्भुत कहानी दर्शाएगी....

फिल्म निर्माता विष्णु मांचू की आगामी तेलुगू ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म कन्नप्पा का नया टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि प्रभास ने रुद्र की भूमिका अदा की है। उनके इस किरदार ने दर्शकों का दिल छुआ। फिल्म के लास्ट में प्रभास की झलक दिखाई देती है, जिसमें वो रुद्र के रूप में नजर आते हैं। प्रभास का लुक इतना जबरदस्त है कि सोशल मीडिया पर उनका ये लुक वायरल हो गया है।

फिल्म का बजट

बता दें कि, कन्नप्पा फिल्म का बजट करीब सौ करोड़ रुपए है और इसे तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज की तारीख 25 अप्रैल 2025 है, जिससे पहले टीजर और प्रमोशनल मटेरियल से दर्शकों में एक्ससिटेमेंट बढ़ा हुआ है। वहीं आपको ये भी बता दें कि, अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं, जो उनके करियर का एक अहम कदम होगा। इसके अलावा फिल्म में प्रभास, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, कौशल मंदा, और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कन्नप्पा की कहानी

फिल्म कन्नप्पा एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित है। यह कहानी उस समय की है जब कन्नप्पा, जो एक नास्तिक था, भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करता है और अंत में अपनी आंखें दान कर देता है। इस कहानी में भगवान शिव और उनके भक्तों के बीच के गहरे संबंध को दिखाया गया है।

काजल और मोहनलाल की भूमिका

इस फिल्म में काजल अग्रवाल ने पार्वती का किरदार निभाया है, जो भगवान शिव से पूछती हैं कि कन्नप्पा (जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता) वो कैसे उनका भक्त बन सकता है। वहीं, मोहनलाल ने फिल्म में किराता का किरदार निभाया है, जो एक आदिवासी नेता है और पाशुपतास्त्र का स्वामी कहलाता है।

फिल्म में काम करने वाले आर्टिस्ट

फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास, काजल अग्रवाल और मोहनलाल के अलावा, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, कौशल मंदा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, ब्रह्मानंदम, रघु बाबू, प्रीति मुकुंदन और मधु मोहनलाल भी इम्पोर्टेन्ट सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इन कलाकारों की जबरदस्त टीम फिल्म को और भी अट्रैक्टिव बना देती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bollywood News
  • अभिनेता प्रभास
  • Bollywood Movies
  • अक्षय कुमार
  • टीजर रिलीज
  • काजल अग्रवाल
  • मनोरंजन न्यूज
  • अभिनेता मोहनलाल
  • Kannappa
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि