/sootr/media/media_files/2025/02/27/NZKVDDBdBokl5KUN4b35.jpg)
बॉलीवुड में आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों को ज्यादा कमाई करते हुए देखा जाता है, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी होती हैं जो सीमित बजट में बनकर भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं। ऐसी फिल्मों की खासियत उनकी दमदार कहानी, शानदार अभिनय और बेहतरीन निर्देशन होता है। इन फिल्मों की सफलता यह साबित करती है कि किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं होती।
एक अच्छी कहानी, शानदार अभिनय और सटीक निर्देशन किसी भी फिल्म को हिट बना सकता है। इनमें से कई फिल्मों ने सोशल मैसेज और समाज की कुरीतियों पर जोर दिया, जिससे दर्शकों का गहरा जुड़ाव हुआ। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर फिल्मों को मल्टीप्लेक्स दर्शकों और वर्ड-ऑफ-माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला। आइए जानते हैं उन 10 फिल्मों के बारे में, जो कम लागत में बनीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुईं।
ये खबर भी पढ़ें...
इन 10 बॉलीवुड फिल्मों में देखिए भारत का गौरवशाली अतीत
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
ये फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। "How's the Josh?" डायलॉग ने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की। इसका
बजट: 25 करोड़
भारत में कमाई: 293.75 करोड़
मेन कास्ट : विकी कौशल, यामी गौतम, परेश रावल
डायरेक्टर: आदित्य धर
बधाई हो
ये फिल्म की कहानी एक मिडिल एज की महिला के प्रेग्नेंट होने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने सोसाइटी के ट्रेडिशनल थिंकिंग को हल्के-फुल्के अंदाज में चुनौती दी।
बजट: 23 करोड़
भारत में कमाई:176 करोड़
मेन कास्ट : आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजराज राव
डायरेक्टर: अमित शर्मा
ये खबर भी पढ़ें..
OTT की 5 जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, जो आपको आखिरी तक चौंकाएंगी
स्त्री
ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर में थी, जिसमें एक गांव में मौजूद 'स्त्री' नाम की रहस्यमयी चुड़ैल की कहानी दिखाई गई थी।
बजट: 23-25 करोड़
भारत में कमाई: 167 करोड़
मेन कास्ट: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी
डायरेक्टर: अमर कौशिक
राजी
ये फिल्म एक भारतीय जासूस की सच्ची कहानी पर आधारित थी, जो पाकिस्तान में शादी करके वहां भारत के लिए खुफिया जानकारी इकट्ठा करती है।
बजट: 38 करोड़
भारत में कमाई: 158 करोड़
मेन कास्ट: आलिया भट्ट, विक्की कौशल, रजित कपूर
डायरेक्टर: मेघना गुलजार
ये खबर भी पढ़ें..
यूट्यूब पर फ्री में देखें ये खौफनाक हॉरर फिल्में, उड़ जाएगी रातों की नींद
हिंदी मीडियम
ये भारतीय शिक्षा व्यवस्था में अंग्रेजी माध्यम की प्राथमिकता और उसमें एंट्री के लिए होने वाली चुनौतियों को मजेदार और सरकास्टिक रूप से दिखाया गया था।
बजट: 23 करोड़
भारत में कमाई:100 करोड़
मेन कास्ट: इरफान खान, सबा कमर
डायरेक्टर: साकेत चौधरी
अंधाधुन
इस फिल्म की अनसर्टेन स्टोरी और ट्विस्ट्स दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। चीन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बंपर कमाई की।
बजट: 30 करोड़
भारत में कमाई: 96 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹344.5 करोड़
मेन कास्ट: आयुष्मान खुराना, तब्बू, राधिका आप्टे
डायरेक्टर: श्रीराम राघवन
पिंक
इस फिल्म ने समाज में महिलाओं की स्वतंत्रता और सहमति (Consent) के महत्व पर जोर दिया। फिल्म का डायलॉग "नो का मतलब नो होता है" बहुत लोकप्रिय हुआ।
बजट: 23 करोड़
भारत में कमाई: 88.31 करोड़
मेन कास्ट: अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, एंड्रिया
डायरेक्टर: अनिरुद्ध रॉय चौधरी
सीक्रेट सुपरस्टार
ये फिल्म एक लड़की के गायक बनने के संघर्ष और उसके परिवार की कन्सेर्वटिव सोच के खिलाफ उसकी लड़ाई पर आधारित थी। चीन में फिल्म ने ऐतिहासिक कमाई की।
बजट: 15 करोड़
भारत में कमाई: 81 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन: 831.47 करोड़
मेन कास्ट: जायरा वसीम, आमिर खान, मेहर विज
डायरेक्टर: अद्वैत चंदन
12वीं फेल
ये फिल्म एक गरीब छात्र की मेहनत और यूपीएससी परीक्षा पास करने के संघर्ष की कहानी को बयां करती है।
बजट: 20 करोड़
भारत में कमाई: 66.55 करोड़
मेन कास्ट: विक्रांत मैसी
डायरेक्टर: विधु विनोद चोपड़ा
विकी डोनर
ये फिल्म भारत में स्पर्म डोनेशन जैसे संवेदनशील विषय पर बनी थी, लेकिन इसे हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
बजट: 10 करोड़
भारत में कमाई: 50 करोड़
मेन कास्ट: आयुष्मान खुराना, यामी गौतम, अनु कपूर
डायरेक्टर: शूजीत सरकार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक