IPL टीम SRH की सह-मालकिन काव्या मारन ने अनिरुद्ध रविचंदर से की शादी, 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन

Sandeep Kumar | Nov 11, 2026, 22:44 IST
Share
SRH की मालकिन काव्या मारन ने अनिरुद्ध रविचंदर से की शादी
SRH की मालकिन काव्या मारन ने अनिरुद्ध रविचंदर से की शादी

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन और मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर काव्या के साथ शादी की तस्वीर शेयर की है। इस समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत समेत फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अब 21 नवंबर को चेन्नई में दोनों का Grand Reception होगा।

अनिरुद्ध ने शेयर की शादी की तस्वीर

अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काव्या मारन के साथ शादी की फोटो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो पूरी जिंदगी के लिए है। उन्होंने पोस्ट में शादी की तारीख भी लिखी। शादी में सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल हुए। दोनों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। समारोह में तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं।

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने मचाया धमाल: 5वें दिन 80 करोड़ पार, कुल कमाई 319 करोड़ से अधिक! | Ranbir Kapoor's 'Ramayana' Creates a Sensation: Crosses 80 Crores on 5th Day, Total Collection Over 319 Crores!
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पांचवें दिन दिखाया दम, शाम 7 बजे तक 80 करोड़ से ज्यादा कमाई का आंकड़ा
09 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
<b>MUMBAI.</b> रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। शुरुआती चार दिनों में फिल्म ने 238.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब पांचवें दिन यानी सोमवार 9 अक्टूबर को भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली है।
<b>MUMBAI.</b> रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। शुरुआती चार दिनों में फिल्म ने 238.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब पांचवें दिन यानी सोमवार 9 अक्टूबर को भी फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिली है।

पिंक लहंगे में दिखीं काव्या, अनिरुद्ध ने पहना आइवरी आउटफिट

शादी में काव्या और अनिरुद्ध का Wedding Look भी चर्चा में रहा। अनिरुद्ध ने आइवरी रंग का कुर्ता और मैचिंग वेष्टि पहनी थी। इसके साथ उन्होंने बारीक कढ़ाई वाली लंबी जैकेट पहनी। वहीं, काव्या ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना। उनके लहंगे पर कढ़ाई और सीक्विन का खूबसूरत काम किया गया था।

काव्या मारन ने  ग्रीस में रचाई शादी
काव्या मारन ने ग्रीस में रचाई शादी

21 नवंबर को चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

काव्या और अनिरुद्ध की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शेयर की गई एक पोस्ट से सामने आई थी। काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मिले थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी आमंत्रित किए जाने की चर्चा है।

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार हैं। उन्हें सबसे पहले 'कोलावरी डी' गाने से बड़ी पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया। अनिरुद्ध ने 'कैथी', 'लियो' और 'विक्रम' जैसी फिल्मों के गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया है। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का संगीत भी उन्होंने ही दिया था। इसके अलावा उन्होंने रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में संगीत दिया। 'जेलर 2' और शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' के संगीत की जिम्मेदारी भी उनके पास है। अनिरुद्ध ने जिन फिल्मों में संगीत दिया है, उनमें से कई फिल्मों को काव्या के पिता कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है।

अनिरुद्ध ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर
अनिरुद्ध ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन देश के बड़े कारोबारी परिवार से आती हैं। वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। काव्या सन टीवी नेटवर्क की कार्यकारी निदेशक और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA किया है। साल 2016 में उन्होंने सन टीवी नेटवर्क में काम शुरू किया था। इसके बाद 2019 में उन्हें कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया।

आईपीएल मैचों में प्रतिक्रियाओं से मिली पहचान

काव्या मारन आईपीएल के दौरान अक्सर चर्चा में रहती हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के मैचों में उनकी प्रतिक्रियाएं कैमरे में कैद होती रहती हैं। टीम के बल्लेबाजों के छक्के लगाने पर उनकी खुशी और हारने पर मायूसी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आईपीएल नीलामी के दौरान भी वह टीम के लिए खिलाड़ियों को चुनने में सक्रिय रहती हैं। फैंस उन्हें 'आईपीएल मिस्ट्री गर्ल' और 'आईपीएल की ग्लैमरस बॉस' जैसे नामों से भी जानते हैं।

तीन क्रिकेट लीग में काव्या मारन की टीमें

काव्या मारन का क्रिकेट कारोबार सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद तक सीमित नहीं है। सनराइजर्स ब्रांड के तहत तीन अलग-अलग क्रिकेट लीग में टीमें हैं। काव्या इनसे स्पोर्ट्स डिवीजन की प्रमुख के रूप में जुड़ी हैं। सन टीवी नेटवर्क ने 2012-13 में डेक्कन चार्जर्स की फ्रेंचाइजी करीब 425 करोड़ रुपए में खरीदी थी। इसके लिए पांच साल तक हर साल 85.05 करोड़ रुपए देने का समझौता हुआ था। इसके बाद टीम का नाम सनराइजर्स हैदराबाद रखा गया। टीम ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता।

कितनी है सनराइजर्स टीम की कीमत?

सनराइजर्स हैदराबाद की मार्केट वैल्यू करीब 15,400 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है। वहीं, इसकी ब्रांड वैल्यू करीब 1,445 करोड़ रुपए है। इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में भी सनराइजर्स की टीम है। पहले इसे नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जाना जाता था। सनराइजर्स ने करीब 1,094 करोड़ रुपए में इस फ्रेंचाइजी की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। अब यह सनराइजर्स लीड्स के नाम से जुड़ी है।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम भी इसी ग्रुप का हिस्सा है। इस टीम को करीब 140 करोड़ रुपए में 10 साल के लिए खरीदा गया था। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने चार सीजन में तीन बार SA20 का खिताब जीता है। इस तरह काव्या मारन आईपीएल के साथ अंतरराष्ट्रीय फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
Tags:
  • काव्या मारन
  • अनिरुद्ध रविचंदर
  • काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी
  • Kavya Maran Anirudh Ravichander wedding
  • रजनीकांत
  • Kavya Maran SRH CEO
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • आईपीएल 2027
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

By Amresh Kushwaha

सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला

By Sandeep Kumar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

By Amresh Kushwaha

MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार

By Raghvendra Singh Rathore

सफाई में जयपुर राजस्थान का नंबर वन शहर, लेकिन देश के टॉप-3 में जगह नहीं, राष्ट्रपति ने दिया स्वच्छता पुरस्कार
कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा

By Amresh Kushwaha

कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारी को खत्म कर देगा AI, एंथ्रोपिक सीईओ डारियो अमोदेई ने किया दावा
मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!
1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक

By Sandeep Kumar

1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक