Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के इस एक्टर की होगी एंट्री

Kaushiki | Updated:
Share
KKK15
KKK15

खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना की एंट्री की अफवाहें हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रोहित शेट्टी इस शो के होस्ट होंगे और यह जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होगा।

टेलीविजन पर एक्शन और स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन 15 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शो, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं इस बार कुछ खास होने वाला है, क्योंकि इसमें एक सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट और टेलीविजन अभिनेता की एंट्री हो सकती है।

बताया जा रहा है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट और रूमर्ड विनर गौरव खन्ना को इस शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, इस खबर की कन्फर्मेशन अभी तक नहीं की गई है और न ही गौरव खन्ना की ओर से कोई फीडबैक आई है।

KKK 15 का जल्‍द होना है प्रीमियर

रोहित शेट्टी पिछले कुछ सीजन से खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रहे हैं और आगामी सीजन में भी वह बतौर होस्ट दिखाई देंगे। यह शो कलर्स टीवी पर जल्द ही शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। पिछले साल खतरों के खिलाड़ी 14 की शुरुआत 27 जुलाई 2024 को हुई थी, ऐसे में एस्टीमेट है कि इस साल सीजन 15 का प्रीमियर भी इसी समय होगा।

गौरव की एंट्री से जुड़ी रूमर्स

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता बनने के बाद, खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने गौरव खन्ना को इस शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है। इस शो की शूटिंग में कुकिंग और स्टंट की अद्भुत मिलावट देखने को मिल सकती है। गौरव ने हाल ही में अनुपमा में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। उनके शो से अलविदा लेने के बावजूद, उनका नाम अब भी शो के फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी

बता दें कि, गौरव खन्ना ने टीवी शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का रोल निभाया था, जो दर्शकों ने खूब अप्प्रेसिएटेड था। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी में तेजी से इजाफा हुआ और वह टेलीविजन की कई अन्य शोज का हिस्सा भी रहे। हालांकि इस समय उन्होंने अनुपमा को अलविदा ले लिया है, लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

खबर है कि, खतरों के खिलाड़ी 15 के मेकर्स ने इस बार बहुत सारे टेलीविजन और बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया है। चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, दिग्विजय राठी जैसे कई नाम चर्चा में हैं। अब सबकी निगाहें इस शो के ऑफिशियल लिस्ट पर हैं, जहां से फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा होगा।

thesootr links

Tags:
  • Rohit Shetty
  • Khatron Ke Khiladi
  • रोहित शेट्टी
  • latest news
  • मनोरंजन न्यूज
  • सीरियल अनुपमा
छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती

By Arun Tiwari

रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा

By Jageshwar Prasad

परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक

By Kaushiki

MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक
एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता

By Neel Tiwari

एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता