द कपिल शर्मा शो में सिद्धू की वापसी से फैंस में खुशी की लहर, सलमान खान होंगे पहले गेस्ट

Kaushiki | Jun 19, 2025, 16:23 IST
Share
The Kapil Sharma Show 2025
The Kapil Sharma Show 2025

नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी के साथ द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में सलमान खान पहले गेस्ट बने। सोशल मीडिया पर सिद्धू ने "सिकंदर का स्वैग" लिखा, और सलमान ने शो की तारीफ की।

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी द कपिल शर्मा शो में हो रही है, जो फैंस के लिए खुशी की बात है। सिद्धू, जो लंबे समय से शो से बाहर थे, अब 21 जून से शुरू हो रहे शो के नए सीजन का हिस्सा होंगे।

शो के नए टीजर में सिद्धू, कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह के साथ दिखाई दे रहे हैं। टीजर को सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, "सिकंदर का स्वैग, कपिल की टाइमिंग और सिद्धू की वापसी ब्लॉकबस्टर होने जा रही है।" इस पोस्ट में सिद्धू का कॉन्फिडेंस दिखता है और फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े... प्रभास और संजय दत्त की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म The Raja Saab का टीजर रिलीज

सलमान खान शो पहले गेस्ट

शो के टीजर में सलमान खान भी नजर आ रहे हैं, जो पहले गेस्ट के रूप में शो में आए थे। सलमान खान और कपिल शर्मा के बीच की हंसी-ठहाकों से शो की मस्ती और भी बढ़ जाती है।

वहीं, कपिल सलमान से मजाक करते हुए पूछते हैं, "आमिर खान ने सबको अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से मिलवा दिया। वह रुके ही नहीं। आप हैं कि कर ही नहीं रहे।" इस पर सलमान खान का जवाब था, "आमिर की बात ही अलग है। वह परफेक्शनिस्ट है। जब तक शादी को वह एकदम परफेक्ट नहीं बना लेगा..."।

बता दें कि, सलमान खान ने शो की तारीफ भी की और कहा कि, "कभी यह शो हमारे पास हुआ करता था। आज हमसे छीनकर इस शो में हमें ही पहला गेस्ट बना दिया गया है। यह नेटफ्लिक्स की ताकत है।"

ये खबर भी पढ़े...Fathers Day 2025 पर देखें बॉलीवुड की ये 7 फिल्में जो आपके दिल को छू जाएंगी

सिद्धू की वापसी से दिलचस्प मोड़

नवजोत सिंह सिद्धू की शो में वापसी एक दिलचस्प मोड़ पर आकर जुड़ी है। सुत्रों के मुताबिक सिद्धू को 2019 में पुलवामा हमले के बाद कुछ कंट्रोवर्सी के कारण शो से निकाल दिया गया था। उनके पाकिस्तान के इमरान खान से मिलने और बाजवा से गले मिलने की तस्वीरें भी सामने आने के बाद उन पर काफी क्रिटिसिज्म हुई।

फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके अगेंस्ट प्रोटेस्ट की आवाजें उठने लगीं और उन्हें द कपिल शर्मा शो से जाना पड़ा। इसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लिया गया, जो अब तक शो का हिस्सा हैं।

अब जब सिद्धू शो में लौट रहे हैं, तो यह उनके फैंस के लिए एक हैप्पी रिटर्न होगी और शो को एक नया रंग मिलेगा। इस समय, सिद्धू के साथ कपिल शर्मा और सलमान खान के साथ शो की स्टार पावर और बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़े...संजय दत्त की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगाएंगी तगड़ा झटका, विलेन किरदार में नजर आएंगे संजू बाबा

सिद्धू-कपिल के बीच दोस्ती

सिद्धू और कपिल शर्मा के बीच की दोस्ती एक लंबे समय से बनी हुई है। सिद्धू के शो में लौटने से, दर्शकों को उनके और कपिल के बीच की मस्ती और हंसी की नई झलक देखने को मिलेगी।

उनकी वापसी का मतलब है कि वह अपने पुराने अंदाज में वापस लौट रहे हैं, जहां उनकी हंसी के ठहाके दर्शकों को बहुत भाते थे। वहीं, टीजर में सिद्धू का वही जोश और एनर्जी दिखाई दे रही है, जिसे दर्शक हमेशा पसंद करते थे।

उनके वापस आने से शो को एक नई दिशा मिल सकती है और यह साबित हो सकता है कि द कपिल शर्मा शो की सफलता में सिद्धू का कंट्रीब्यूशन कितना अहम था।

ये खबर भी पढ़े...हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवें दिन हुआ कमजोर, क्या वीकेंड पर वापसी कर पाएगी फिल्म

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

कॉमेडियन कपिल शर्मा | कॉमेडी किंग कपिल शर्मा | द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो | The Kapil Sharma | Guest Of Kapil Sharmas Show | comedy show The Kapil Sharma | Kapil Sharma | फिल्म अभिनेता सलमान खान

Tags:
  • Kapil Sharma
  • नवजोत सिंह सिद्धू
  • द कपिल शर्मा शो
  • The Kapil Sharma
  • कॉमेडी किंग कपिल शर्मा
  • कॉमेडियन कपिल शर्मा
  • comedy show The Kapil Sharma
  • Guest Of Kapil Sharmas Show
  • फिल्म अभिनेता सलमान खान
  • द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग