सितंबर में नेटफ्लिक्स पर रहेगा एंटरटेनमेंट का डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में

Kaushiki | Sept 01, 2026, 15:02 IST
Share
OTT Movies September 2026
OTT Movies September 2026

सितंबर का पूरा महीना नेटफ्लिक्स दर्शकों के लिए बहुत धमाकेदार रहने वाला है। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12 शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें आपको थ्रिलर, एक्शन और कॉमेडी का फुल डोज मिलेगा।

OTT Movies September 2026: ओटीटी लवर्स के लिए सितंबर का यह नया महीना बहुत ज्यादा खास रहने वाला है। अगर आप फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो तैयार हो जाइए।नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए फिल्मों और शो का बड़ा खजाना ला रहा है। इस पूरे महीने प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक 12 कंटेंट रिलीज होंगे।

इनमें बॉलीवुड की सस्पेंस फिल्मों से लेकर इंटरनेशनल शो तक सब शामिल हैं। दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और पॉलिटिकल थ्रिलर का तड़का मिलने वाला है। आप अपने वीकेंड को इन शानदार शो के साथ प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स की इस पूरी लिस्ट।

Turning Point: Generation 9/11 - Netflix Documentary
Turning Point: Generation 9/11 - Netflix Documentary


टर्निंग प्वाइंट: जनरेशन 9/11

ये एक बहुत ही इमोशनल और ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म होने वाली है। ये फिल्म 2 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें दिखाया जाएगा कि 9/11 हमले के 25 साल बाद पीड़ित परिवार कैसे रह रहे हैं।

इसमें उन बच्चों की असली कहानियां दिखाई जाएंगी जिन्होंने अपने माता-पिता खो दिए थे। इसके साथ ही उस दौरान कवर करने वाले पत्रकारों से भी खास बातचीत की गई है। यह डॉक्यूमेंट्री इंसान के संघर्ष और उनकी हिम्मत को बहुत सुंदर तरीके से दिखाती है।

e929cf36-03a
e929cf36-03a


मेक्सिकन ड्रामा सीरीज लवसिक

अगर आपको लव स्टोरी (hindi ott movies)और पीरियड ड्रामा फिल्में पसंद हैं तो यह आपके लिए है। यह मेक्सिकन ओरिजिनल सीरीज 2 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। इसकी पूरी कहानी एमिलिया नाम की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है।

वह अपने बड़े सपनों को पूरा करने के लिए अपनी जिंदगी में काफी मेहनत करती है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब वह एक साथ दो अलग लोगों से प्यार कर बैठती है। उसके बाद उसकी लव लाइफ में काफी उथल-पुथल मच जाती है।

553ba283-df9
553ba283-df9


तापसी पन्नू की क्राइम थ्रिलर गांधारी

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर बड़े धमाके के लिए तैयार हैं। उनकी नई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' 3 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में तापसी एक ऐसी मां का रोल निभा रही हैं जिसकी छोटी सी बच्ची किडनैप हो जाती है।

इस दर्दनाक घटना के दौरान वह महिला अपनी आंखों की रोशनी भी पूरी तरह खो देती है। आंखों से न देखने के बावजूद वह हिम्मत नहीं हारती और अपराधियों से बदला लेने निकलती है। यह फिल्म आपको अंत तक अपनी सीट से बांधकर रखेगी।

THE GENTLEMAN SEASON 2 Teaser 2026
THE GENTLEMAN SEASON 2 Teaser 2026


ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज द जेंटलमैन 2

दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 'द जेंटलमैन' का नया सीजन वापस आ रहा है। यह एक बहुत ही पॉपुलर ब्रिटिश कॉमेडी और क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसका पहला सीजन साल 2024 में आया था जिसे दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। अब इसका मच-अवेटेड दूसरा सीजन 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है।

इस सीजन में भी दर्शकों को काफी ज्यादा कॉमेडी और सस्पेंस ड्रामा देखने को मिलेगा। अगर आप हल्का-फुल्का कंटेंट पसंद करते हैं तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर जोड़ें।

The Hard Corps | Full Movie | Starring Jean-Claude Van Damme, Razaaq Adoti  & Vivica A. Fox
The Hard Corps | Full Movie | Starring Jean-Claude Van Damme, Razaaq Adoti & Vivica A. Fox
ओटीटी रिलीज इस हफ्ते

एक्शन फिल्म द हार्ड कॉर्प्स

एक्शन के दीवानों के लिए नेटफ्लिक्स एक धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहा है। 'द हार्ड कॉर्प्स' नाम की ये एक्शन एडवेंचर फिल्म 3 सितंबर को रिलीज होगी।इसकी कहानी इराक और अफगानिस्तान युद्ध से वापस लौटे एक एक्स-सैनिक के इर्द-गिर्द घूमती है।

उस पूर्व सैनिक को एक बड़े चैंपियन मुक्केबाज की सुरक्षा का जिम्मा दिया जाता है। बॉडीगार्ड बनने के बाद उस सैनिक को कई बड़े खतरों और दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। इसमें आपको काफी शानदार फाइट सीन और थ्रिल देखने को मिलेगा।

एडवेंचर से भरपूर अ माइनक्राफ्ट मूवी

बच्चों और फैंटेसी फिल्में पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन तोहफा है। 'अ माइनक्राफ्ट मूवी' 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह एक बहुत ही मजेदार और रोमांचक कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म है।

कहानी में चार अजीब लोग एक रहस्यमयी पोर्टल के जरिए अचानक बिल्कुल अलग दुनिया में पहुंच जाते हैं। अपने असली घर वापस जाने के लिए उन्हें उस नई दुनिया के सारे नियम समझने पड़ते हैं। इस दौरान उनके साथ काफी हास्यप्रद और थ्रिलर घटनाएं घटती हैं।

अमेरिकन कॉमेडी फिल्म द ब्रेडविनर

परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए यह एक बहुत ही शानदार लाइट-हार्टेड फिल्म है। 'द ब्रेडविनर' नाम की यह अमेरिकन कॉमेडी फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसकी कहानी एक ऐसे पिता की है जिसकी पत्नी का नया बिजनेस बहुत सफल हो जाता है।

पत्नी के बिजी होने के बाद घर के तीनों बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी पिता पर आ जाती है। एक आम पिता कैसे बच्चों और घर के सारे कामों को संभालता है, यह देखना काफी मजेदार है। इसमें पिता और बच्चों के बीच के रिश्ते को बहुत प्यार से दिखाया गया है।

टाइम ट्रेवल पर बेस्ड द टाइम ट्रेवलर्स वाइफ

साइंस फिक्शन और रोमांटिक फिल्मों के लवर्स के लिए यह एक परफेक्ट वॉच साबित होगी। 'द टाइम ट्रेवलर्स वाइफ' फिल्म 8 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इसकी कहानी एक ऐसे साधारण लाइब्रेरियन की है जिसके पास समय में यात्रा करने की अद्भुत शक्ति है।

वह बिना किसी कंट्रोल के अलग-अलग टाइम पीरियड में ट्रेवल करने लगता है। लेकिन उसका यह टाइम ट्रेवल करना उसकी शादीशुदा जिंदगी में बहुत सारी परेशानियां खड़ी कर देता है। यह फिल्म आपको प्यार और साइंस के एक नए सफर पर ले जाएगी।

थ्रिल से भरपूर फौदा सीजन 5

दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी सुपरहिट सीरीज फौदा का नया सीजन आ रहा है। 'फौदा सीजन 5' 8 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार है। यह एक बहुत ही मशहूर साइकोलॉजिकल और पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज है।

इस सीरीज का पहला सीजन साल 2016 में आया था जिसने तहलका मचा दिया था। नए सीजन में अंडरकवर एजेंट्स की खतरनाक दुनिया को और भी गहराई से दिखाया जाएगा। राजनीति और क्राइम थ्रिलर का यह कॉम्बिनेशन आपको काफी पसंद आएगा।

क्राइम थ्रिलर सीरीज स्नीकी पीट

अगर आपको माइंड गेम्स और सस्पेंस से भरे शो पसंद हैं तो इसे जरूर देखें। 'स्नीकी पीट' नाम की यह फेमस क्राइम थ्रिलर सीरीज 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी एक बहुत ही शातिर कॉन आर्टिस्ट यानी ठग के इर्द-गिर्द घूमती है।

वह अपने खतरनाक अतीत और दुश्मनों से बचने के लिए एक नया पैंतरा अपनाता है। वह जेल में अपने साथ रहे सेलमेट की असली पहचान को अपनाकर उसकी लाइफ जीने लगता है। इसके बाद शुरू होता है झूठ, फरेब और रोमांच का एक नया खेल।

रोमांस से क्राइम तक, नेटफ्लिक्स पर सितंबर में आ रहीं 7 बवाल सीरीज | Netflix  New ott releases In september 2026 Web Series Chumbak The Gentlemen Fauda  the Perfect lie
रोमांस से क्राइम तक, नेटफ्लिक्स पर सितंबर में आ रहीं 7 बवाल सीरीज | Netflix New ott releases In september 2026 Web Series Chumbak The Gentlemen Fauda the Perfect lie


हिंदी सिटकॉम शो चुंबक

भारतीय दर्शकों को हंसाने के लिए नेटफ्लिक्स एक नया हिंदी सिटकॉम शो ला रहा है। 'चुंबक' नाम का यह मजेदार कॉमेडी शो 10 सितंबर को प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। इस शो की कहानी चुंबक सोसाइटी कॉलोनी में रहने वाले पांच अनोखे पड़ोसियों की है।

ये पांचों पड़ोसी अपनी अजीब आदतों और हरकतों से दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाले हैं। अगर आप रोजमर्रा के तनाव को भूलकर हंसना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको भारतीय मध्यमवर्गीय परिवारों का बहुत ही प्यारा अंदाज देखने को मिलेगा।

सस्पेंस से भरी द परफेक्ट लाइफ

सितंबर महीने की लिस्ट में आखिरी धमाकेदार नाम 'द परफेक्ट लाइफ' का है। यह सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर सीरीज 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कहानी चार ऐसे कपल्स की है जिनकी जिंदगी देखने में बेहद परफेक्ट और खुशहाल लगती है।

लेकिन अचानक एक दिन आग लगने से उन दोस्तों में से एक की रहस्यमयी मौत हो जाती है। इस हादसे के बाद सभी परफेक्ट कपल्स एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे उनके काले राज और कई बड़े सच सबके सामने आने लगते हैं।

तो सितंबर के इस महीने नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर, एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर ये फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इन शानदार कंटेंट की बदौलत दर्शकों को घर बैठे ही मनोरंजन का धमाकेदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दीवाली पर नहीं, तो फिर कब रिलीज होगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, आया बड़ा अपडेट

बड़ी फिल्मों को पछाड़ सुपरहिट हुई नीम करौली बाबा की बायोपिक Hanuman Ansh

एआई का सिनेमा में प्रवेश, फिल्म उद्योग के लिए खतरे की घंटी

नेटफ्लिक्स पर मां बहन रिलीज: बचपन में मार खाने पर Tripti Dimri का मजेदार खुलासा

Tags:
  • netflix
  • नेटफ्लिक्स
  • ओटीटी रिलीज इस हफ्ते
  • ओटीटी रिलीज
  • hindi ott movies
  • सितंबर
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा