मुंबई डायरीज से लेकर द पिट तक, OTT प्लेटफार्म्स पर छाया डॉक्टर्स की लाइफ का ड्रामा

Kaushiki | Jul 25, 2026, 16:13 IST
Share
ott-medical-drama-trend-emmy-awards
ott-medical-drama-trend-emmy-awards

ओटीटी प्लेटफार्म्स पर इन दिनों मेडिकल ड्रामा का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 'द पिट' सीरीज को 25 एमी नॉमिनेशन मिले हैं। भारत में ग्राम चिकित्सालय और मुंबई डायरीज जैसी सीरीज भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।

Best Medical Shows India: जरा सोचिए, जब आप किसी अस्पताल के वेटिंग रूम में बैठते हैं, तो दिमाग में क्या चलता है? डॉक्टर जब किसी इमरजेंसी वार्ड का दरवाजा बंद करते हैं, तो अंदर क्या होता है? कोविड के बाद से हर किसी का दिल यह जानने को बेताब रहता है। दर्शक अब सिर्फ पर्दे पर गानें और फाइटिंग नहीं देखना चाहते। उन्हें लाइफ की रियल और कड़वी सच्चाई देखनी है।

इसी वजह से आज ओटीटी प्लेटफार्म्स पर मेडिकल ड्रामा का ट्रेंड सबसे ऊपर चल रहा है। डॉक्टर हर दिन किन दिमागी दबावों, फैसलों और कठिन हालातों से गुजरते हैं, यह सब स्क्रीन पर देखने में काफी थ्रिलिंग लगता है। 2025 में आई अमेरिकन वेब सीरीज द पिट ने तो इस मामले में सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले।

2026 के प्रतिष्ठित एमी अवार्ड्स में इस शो ने कुल 25 नॉमिनेशन हासिल करके सबको हैरान कर दिया। वहीं भारत में भी ग्राम चिकित्सालय और मुंबई डायरीज 26/11 जैसी सीरीज ने तहलका मचा रखा है। चलिए, आज हम आपको ओटीटी की इस पूरी जादुई और रोमांचक दुनिया की सैर पर ले चलते हैं।

द पिट ने एमी में मचाया बड़ा धमाल

जियो हॉटस्टार की सीरीज द पिट काफी चर्चा में है। इस सीरीज के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं। इस शो को IMDb पर 8.9 की रेटिंग मिली है। 2026 एमी में इसे सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले।

डॉक्टर्स की असली लाइफ को शो में काफी अच्छे से दिखाया है। संसाधनों की कमी और दबाव को काफी अच्छे से दर्शाया है। इमरजेंसी रूम की हड़बड़ी और इमोशन्स ने फैंस को बाxध कर रखा। इस शो ने ओटीटी पर मेडिकल शोज़ का क्रेज बढ़ा दिया।

ग्लोबल लेवल पर हिट हुए ये शोज

ग्लोबल लेवल पर कई मेडिकल सीरीज ने लोगों का दिल जीता। द गुड डॉक्टर इसका एक और बहुत बड़ा उदाहरण है। यह शो नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस शो के 7 सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज को IMDb पर 8.0 की रेटिंग मिली है।

हॉस्पिटल प्लेलिस्ट भी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। हॉस्पिटल प्लेलिस्ट के 2 सीजन उपलब्ध हैं। इसकी IMDb रेटिंग 8.7 है। सीरियाई शरणार्थी डॉक्टर (कोविड महामारी) पर बनी ट्रांसप्लांट भी हिट है। प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस शो की रेटिंग 7.9 है।

भारत में भी बढ़ा मेडिकल ड्रामा

भारतीय दर्शकों को भी अब मेडिकल शोज काफी पसंद आ रहे। अमेज़न प्राइम पर आया शो ग्राम चिकित्सालय हिट हुआ। यह शो गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आधारित है। इसके 2 सीजन आ चुके हैं और रेटिंग 7.4 है।

हल्के-फुल्के अंदाज में गांव की समस्याओं को इसमें दिखाया गया है। दर्शक इस देसी कहानी से खुद को जोड़ पाते हैं। गाxव के अस्पतालों का सच देखकर लोग काफी इमोशनल होते हैं। इस शो को फैंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला है।

मुंबई डायरीज ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई डायरीज 26/11 शो भी बहुत ही कमाल का है। यह शो अमेज़न प्राइम वीडियो पर आसानी से उपलब्ध है। मुंबई हमले के समय सरकारी डॉक्टरों के संघर्ष को इसमें दिखाया। इस शो की IMDb रेटिंग 8.4 दर्ज की गई है। हमले के दौरान डॉक्टरों की जांबाजी ने सबका दिल जीता।

हर एक सीन में जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस भरा हुआ है। वहीं मेडिकल ड्रीम्स शो यूट्यूब पर देखने को मिल जाएगा। यह मेडिकल छात्रों की लाइफ पर आधारित है जिसकी रेटिंग 7.2 है। छात्रों के संघर्ष और एग्जाम के प्रेशर को अच्छे से दिखाया। युवाओं के बीच यह शो काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। OTT

ये खबरें भी पढ़ें...

Jana Nayagan Review: सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने पर्दे पर मचाया धमाल

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छाए बॉलीवुड के सितारे

अजय की Dhamaal 4 ने तोड़े 30 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

क्यों खास है Cannes Film Festival, जानें इसकी शुरुआत और कड़े नियमों का सच

Tags:
  • imdb
  • OTT
  • जियो
  • ओटीटी प्लेटफार्म
  • मेडिकल
  • कोविड महामारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा