विवादों से परे, ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जो समाज में ला रहे बदलाव की नई लहर

Kaushiki | Feb 15, 2025, 13:40 IST
Share
peepal baba
peepal baba

वायरल कंटेंट की चमक के पीछे असली बदलाव छुपा है। क्या डिजिटल क्रिएटर्स सिर्फ व्यूज के लिए कंटेंट बना रहे हैं, या वे समाज को सच में कुछ नया सिखा रहे हैं। मिलिए ऐसे क्रिएटर्स से जो अपने कंटेंट से समाज में अच्छा बदलाव ला रहे हैं...

आज के समय में डिजिटल कंटेंट हमारी सोच और समाज पर गहरा असर डालता है। हाल ही में India’s Got Latent के एक एपिसोड के बाद वायरल कंटेंट के असर और उसकी सच्चाई पर बहस शुरू हो गई है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि, क्या कंटेंट सिर्फ व्यूज और लाइक्स के लिए बनाया जाता है या इसका कोई गहरा उद्देश्य भी होता है?

आज इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स के पास समाज में बदलाव लाने की ताकत है। लेकिन जब सिर्फ वायरल होने पर ध्यान दिया जाता है, तब कंटेंट की क्वालिटी और उसका असर कम हो जाता है। हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) के विवाद ने यही सवाल उठाया कि, क्या क्रिएटर्स की जिम्मेदारी सिर्फ मनोरंजन देना है, या उन्हें समाज को कुछ अच्छा भी सिखाना चाहिए...

ये खबर भी पढ़ें...

डिजिटल दुनिया की असली ताकत

हर वायरल वीडियो और कंट्रोवर्सी के बीच, असली बदलाव तब आता है जब क्रिएटर्स अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करते हैं और लोगों को कुछ नया सिखाते हैं। कई ऐसे क्रिएटर्स हैं जो सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए काम नहीं करते, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मेहनत करते हैं।

यही डिजिटल दुनिया की असली ताकत है – कंटेंट जो सिर्फ ट्रेंडिंग न हो, बल्कि लोगों के लिए फायदेमंद भी हो! ऐसे में इस शोर और बहस से हटकर, असली बदलाव तब होता है जब क्रिएटर्स अपनी ताकत से लोगों को सिखाते, मजबूत बनाते और प्रेरित करते हैं। आइए, आज हम एक ऐसे क्रिएटर्स से मिलें जो अपने कंटेंट से समाज में अच्छा बदलाव ला रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

पीपल बाबा: पर्यावरण संरक्षण के सच्चे नायक

भारत में जब भी पर्यावरण बचाने की बात होती है, तो कई लोग और संस्थाएं इसमें अपना योगदान देती हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपना पूरा जीवन हरियाली बढ़ाने के लिए समर्पित कर देते हैं। ऐसा ही एक नाम है पीपल बाबा, जो पिछले कई दशकों से हरियाली क्रांति अभियान (Hariyali Revolution Campaign) चला रहे हैं।

26 जनवरी 1966 को जन्मे पीपल बाबा ने मात्र 10 साल की उम्र में पेड़ लगाना शुरू किया और तब से अब तक 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा पेड़ लगा चुके हैं। उन्होंने इसे केवल एक अभियान नहीं बल्कि अपनी जीवनशैली बना लिया है। उनका संगठन "Give Me Trees Trust" पूरे देश में वृक्षारोपण करता है और अब तक 18 राज्यों और 205 जिलों में लाखों पेड़ लगाए जा चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

दुनिया की सबसे बड़ी पीपल-बरगद नर्सरी

पीपल बाबा और उनकी टीम ने दिल्ली-एनसीआर में 13 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए हैं। उन्होंने नोएडा में 68 हजार पेड़ों का ग्रीन गार्डन तैयार किया और गुरुग्राम में दुनिया की सबसे बड़ी पीपल-बरगद नर्सरी बनाई। उनका मानना है कि, अगर हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाए, तो भारत फिर से हरा-भरा हो सकता है।

वे लगातार गांवों को गोद लेकर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस मुहिम से जुड़ें और अपने आने वाले कल को हरा-भरा बनाने में योगदान दें। वो सभी से अपील करते हैं कि पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है, तो क्यों न आज से शुरुआत करें।

ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • Social Media
  • Entertainment
  • मनोरंजन न्यूज
  • यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स
  • इंडियाज गॉट लैटेंट
  • रणवीर इलाहाबादिया
  • Samay Raina
  • पीपल बाबा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती