आमिर खान की बेटी इरा के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी शादी....
Pratibha Rana | Jan 02, 2024, 24:00 IST
आमिर खान की बेटी इरा के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी शादी....
आमिर खान की बेटी इरा खान की नुपुर शिखरे संग शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही हैं. कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं।
BHOPAL. आमिर खान की बेटी इरा खान की नुपुर शिखरे के साथ शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही हैं। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इरा 3 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी में बी-टाउन की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है। इरा और नुपुर, उदयपुर में एक आउटडोर वेन्यू पर शादी करेंगे।
इरा खान और नुपुर शिखरे की महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी होगी। खबरें है कि शादी के बाद इरा और नुपुर अपनी शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे, जिसमें फिल्मी जगत की बड़ी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं। शादी का रिसेप्शन 10 जनवरी के बाद होगा। वहीं शादी की रस्मों की बीच इरा की मां और आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के घर की शानदार झलक देखने को मिली। बेटी की शादी से पहले उनका घर सजकर पूरी तरह से तैयार है।
इरा और नुपुर 2020 से एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत लॉकडाउन में हुई थी। तब इरा अपने पिता के घर पर रह रही थीं। नुपूर एक फिटनेस ट्रेनर हैं, उनकी मुलाकात फिटनेस सेशन्स के दौरान ही इरा से हुई थी। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे। हालांकि बाद में दोनों की ये दोस्ती प्यार में बदल गई थी। अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। 3 जनवरी को इरा और नुपुर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। फैंस इस कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।
महाराष्ट्रीयन रस्मों से होगी शादी
ira-khan-and-nupur-shikhare-from-one-of-their-pre-wedding-festivities-075800451-16x9_0.avif.jpg
लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं दोनों
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj