प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की The Bluff की शूटिंग

Dolly patil | Jun 08, 2024, 15:58 IST
Share
f fg
f fg

Priyanka Chopra अपनी आने वाली फिल्म द ब्लफ ( The Bluff ) की शूटिंग अमेरिका में कर रही हैं। आज से द ब्लफ का शूट शुरू हो गया है। हालांकि कुछ समय पहले पूरी टीम यॉट पर शूट की लोकेशन के लिए रवाना हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में फिल्म द ब्लफ ( The Bluff ) की शूटिंग हाल ही में शुरू की है। इस फिल्म में उनके साथ न्यूजीलैंड के एक्टर कार्ल अर्बन भी नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा ( priyanka chopra ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट स्टोरीज में शेयर कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने पहले दिन के शूट शुरू होने की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में एक क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है, जिस पर प्रियंका ने कैप्शन लिखा- 'लेट्स गो! डे वन'। इसी के साथ उन्होंने फोटो पर ऊं का साइन भी बनाया है। इसके साथ ही प्रियंका ने बेटी मालती की भी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो प्रियंका का मेकअप करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने नेशनल डॉटर्स डे के मौके पर मालती की ये तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका ने शेयर किया था वीडियो


इससे पहले भी जब प्रियंका द ब्लफ के शूट के लिए निकली थीं तो उन्होंने शूट से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर की थी। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था - जब भी मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए साथ आने वाले लोग टॉप क्वालिटी के हैं। हम अपने परिवार और घरों से दूर, एक साथ बहुत समय बिताते हैं। हम कई चीजें सोचते हैं। साथ में खाना खाते हैं और उस कला में सांस लेते हैं जिसमें हम योगदान दे रहे हैं। ये और भी आसान हो जाता है, जब आपके आसपास वाले भी खुश हों।

प्रियंका की आने वाली फिल्में


जानकारी के मुताबिक द ब्लफ की शूटिंग अमेरिका में हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के बारे में है,जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है। महिला अपने परिवार की रक्षा के लिए एक यात्रा पर निकलती है। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। इसके अलावा प्रियंका ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में नजर आएंगे।

thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Priyanka Chopra
  • प्रियंका चोपड़ा
  • फिल्म द ब्लफ
  • The Bluff
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा