पुरानी रामायण के मुकाबले नई रामायण की फीस और बजट में भारी अंतर

Aishwarya Dwivedi | Apr 09, 2026, 17:24 IST
Share
ramayana-fees-budget-characters-comparison
ramayana-fees-budget-characters-comparison

नई रामायण "रामायणम्" में रणबीर कपूर को 150 करोड़ और यश को 100 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। पुरानी रामायण में अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी को 40 लाख और 30 लाख रुपये मिले थे। बजट भी भारी अंतर दिखाता है।

NEWS IN SHORT

  • नई रामायण में राम को 150 करोड़ रुपये और रावण को 100 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।
  • पुरानी रामायण में अरुण गोविल को 40 लाख रुपये और त्रिवेदी को 30 लाख रुपये फीस मिली थी।
  • पुरानी रामायण का बजट 7 करोड़ रुपये था।
  • नई रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपये है।
  • सोशल मीडिया पर इस अंतर को लेकर बहस हो रही है।

NEWS IN DETAIL

नई रामायण "रामायणम्" के रिलीज होने के साथ ही इसकी कास्ट और फीस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को 150 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है, जबकि रावण का रोल निभा रहे यश को 100 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। ये आंकड़े आज के फिल्म उद्योग की फीस का एक बड़ा उदाहरण पेश करते हैं।

वहीं, 1987 में रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को केवल 40 लाख रुपये मिलें थे, और रावण बने अरविंद त्रिवेदी को 30 लाख रुपये मिले थे। तब की तुलना में आज के सितारों की फीस में बहुत बड़ा अंतर है।

पुरानी और नई रामायण के बजट में फर्क

रामानंद सागर की रामायण का कुल बजट महज सात करोड़ रुपये था, जिसमें पूरी सीरीज़ तैयार की गई थी। लेकिन अब नई रामायणम् का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है, जो कि 80 के दशक के बजट से कई गुना ज्यादा है। यह फर्क न सिर्फ कलाकारों की फीस में दिख रहा है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के पैमाने में भी बदलाव का संकेत दे रहा है।

क्या है फर्क?

पुरानी रामायण के समय में VFX और बजट की कमी थी, लेकिन फिर भी कलाकारों का अभिनय इतना प्रभावशाली था कि दर्शक उन्हें असली मान बैठते थे। अरुण गोविल का राम और अरविंद त्रिवेदी का रावण आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। हालांकि, अब हाईटेक VFX और करोड़ों की फीस के बावजूद, पुरानी रामायण के किरदारों का असर कहीं ज्यादा गहरा था।

यह खबरें भी पढ़ें...

इमोशनल हुए फिल्म रामायण के मेकर, नितेश तिवारी बोले- इस पल के लिए 7 साल तपस्या की

आज हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की रामायण का पहला टीजर, फैंस एक्साइटेड

गीता और रामायण के बाद Madhya Pradesh Police के लिए नया आदेश, राजनीति शुरु | MP NEWS

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का एआई सम्मेलन : तकनीकी से ज्यादा रामायण पर चर्चा, छात्रों ने उठाए सवाल

Tags:
  • रामायण
  • भगवान राम
  • रणबीर कपूर
  • रामानंद सागर
  • अरुण गोविल
  • रावण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच