सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया की माफी पोस्ट ने मचाया हंगामा, फैंस हुए नाराज

Kaushiki | May 12, 2025, 16:47 IST
Share
रणवीर इलाहाबादिया माफी
रणवीर इलाहाबादिया माफी

रणवीर इलाहाबादिया ने पाकिस्तानियों से अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में माफी मांगी, कहा उनके दिल में नफरत नहीं। जानें उन्होंने क्या लिखा और इस पर क्या रिएक्शंस आईं।

फेमस यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानियों से माफी मांगी थी।

इस पोस्ट को लेकर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और उनका यह कदम फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इससे पहले रणवीर 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो में भी विवादित कमेंट्स के कारण चर्चा में आए थे। बाद में, इस बढ़ते विवाद को देख रणवीर ने पोस्ट डिलीट कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का मजाक बना विवाद, रणवीर इलाहाबादिया और टीम पर FIR

पोस्ट में क्या था रणवीर का मैसेज

रणवीर ने अपने पोस्ट में लिखा, "प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों, मुझे इसके लिए कई भारतीयों से नफरत मिलेगी, लेकिन यह कहना जरूरी है।

बहुत से भारतीयों की तरह, मेरे दिल में भी आपके लिए नफरत नहीं है। हममें से कई लोग शांति चाहते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सेना के कारण पाकिस्तानियों को नुकसान उठाना पड़ता है।

टेर्रोरिस्ट का मुद्दा उठाया

रणवीर ने पाकिस्तान सरकार की आलोचना करते हुए लिखा कि पाकिस्तान का टेर्रोरिस्ट से गहरा संबंध है और यही वजह है कि भारत को सुरक्षा की चिंता रहती है।

उन्होंने अपने पोस्ट में कई फैक्ट्स को शेयर्ड करते हुए कहा कि, पकड़े गए मेजोरिटी टेर्रोरिस्ट्स पाकिस्तान से होते हैं और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भी टेर्रोरिस्ट की बात स्वीकार की है।

ये खबर भी पढ़ें...रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर भड़के बाबा बागेश्वर, वेलेंटाइन डे पर कह दी ये बात

माफी का संदेश

रणवीर ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, "दिल से सॉरी अगर लग रहा है कि हम नफरत फैला रहे हैं। पाकिस्तानी लोगों से मिलने वाले भारतीय आपकी बात समझते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय लोग सीमा के पास शांति चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान की सेना और आईएसआई के स्टेट स्पॉन्सर्ड आतंकवाद के कारण भारत भी कदम उठाने को मजबूर है।

ये खबर भी पढ़ें...रणवीर अल्लाहबादिया से पहले ये यूट्यूबर्स भी फंसे थे विवादों में, जानिए पूरी सच्चाई

विवादों के बाद रणवीर अल्लाहबादिया की नई शुरुआत, बोले- अब सिर्फ काम पर ध्यान देंगे

मनोरंजन न्यूज | यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया | entertainment news | podcast | Youtuber | famous youtuber | सोशल मीडिया पोस्ट | सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद

Tags:
  • entertainment news
  • famous youtuber
  • मनोरंजन न्यूज
  • Youtuber
  • सोशल मीडिया पोस्ट
  • यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया
  • सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद
  • podcast
  • इंडियाज गॉट लैटेंट
  • रणवीर इलाहाबादिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज