Robert Downey की धमाकेदार वापसी, एवेंजर्स की नई फिल्म में बनेंगे डॉक्टर डूम

Deeksha Nandini Mehra | Jul 28, 2024, 14:15 IST
Share
entertainment news Robert Downey Jr
entertainment news Robert Downey Jr

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मार्वल्स में सबसे बड़े नायक आयरन मैन (Iron Man) की भूमिका निभाई थी। अब उन्होंने खलनायक के रूप में वापसी की है। मार्वल्स के फैन इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Robert Downey Jr Return as Doctor Doom : रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल्स में खलनायक के रूप में वापसी करने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर, डॉक्टर डूम के रूप में वापसी कर सकते हैं। ये बात अब ऑफिशियली सामने आ गई है।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मार्वल्स में सबसे बड़े नायक आयरन मैन ( Iron Man ) की भूमिका निभाई थी। अब वे सबसे बड़े खलनायक के रूप में नजर आने वाले हैं। मार्वल्स के फैन इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

नकाब हटा तो उड़े होश

रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर वॉन के तौर पर वापसी करने का एलान सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में किया गया। डॉक्टर डूम की तरह कपड़े पहने एक व्यक्ति को मंच पर बुलाया गया। इस व्यक्ति ने स्टील का मास्क और हरे कपड़े पहने हुए थे। जैसे ही नकाब हटा हॉल में मौजूद सभी लोग चौंक गए।

इस मास्क के पीछे आयरन मैन (Iron Man) का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर थे। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मुखौटा हटाकर कहा, 'नया मुखौटा, वही काम', इसके बाद वहां मौजूद लोग उत्साहित हो गए।

केविन और रॉबर्ट ने की पुष्टि

एवेंजर्स: डूम्सडे काफी रोमांचित होने वाला है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉ डूम की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। मार्वल स्टूडियोज के प्रमुख केविन फीगे और रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में इस खबर की पुष्टि की है।

केविन फीगे ने यह भी बताया कि रुसो ब्रदर्स, जो और एंथनी रुसो भी MCU में वापसी कर रहे हैं। डूम्सडे फिल्म का निर्देशन करेंगे। बता दें खबर की घोषणा के समय वे हॉल एच में मौजूद थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Entertainment News in Hindi
  • Robert Downey
  • रॉबर्ट डाउनी
  • आयरन मैन
  • एवेंजर्स
  • Iron Man
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा