सैफ अली खान का नया चैलेंज, थ्रिलर फिल्म में पहली बार ब्लाइंड करैक्टर में नजर आएंगे सैफ

Kaushiki | Published:
Share
सैफ अली खान ब्लाइंड किरदार
सैफ अली खान ब्लाइंड किरदार

सैफ अपनी अगली फिल्म में एक बिलकुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित की जा रही है, जो एक हाई-स्टेक थ्रिलर होगी।

सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म में एक ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे। इस फिल्म में सैफ पहली बार एक ब्लाइंड पर्सन का किरदार निभाएंगे। यह एक ऐसी चुनौती होगी, जो सैफ के लिए बिल्कुल नई होगी।

खास बात ये है कि फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन के साथ सैफ का यह पहला सहयोग है। ये दोनों इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा समय बिता चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने एक साथ काम नहीं किया था।

ये खबर भी पढ़ें... Bollywood Flop Movies 2025: 2025 की 5 फ्लॉप्स बॉलीवुड फिल्में, जानिए इनके फ्लॉप होने के कारण

फिल्म का प्लाट

सैफ की ये फिल्म एक हाई-स्टेक थ्रिलर होगी, जिसमें उनका किरदार एक मिस्टीरियस और रोमांच से भरपूर कहानी में उलझा होगा। प्रियदर्शन, जो 'हेरा फेरी', 'हंगामा' और 'छुप छुप के' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अब सैफ के साथ इस थ्रिलर जॉनर में उतरने वाले हैं। प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे सैफ की स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा से पसंद आई है, और मैं उनके साथ कुछ अनूठा करना चाहता था।"

प्रियदर्शन और सैफ का पहला सहयोग

प्रियदर्शन के साथ सैफ का यह पहला फिल्म प्रोजेक्ट है। प्रियदर्शन की पिछली फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। अब वह सैफ के साथ एक अलग तरह की फिल्म लेकर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... संजय दत्त की फिल्म The Bhootnii अब 1 मई को होगी रिलीज, जानें क्यों बदली डेट

क्या यह हिंदी रीमेक है

खबर हैं कि, सैफ की इस फिल्म का प्लाट प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक हो सकता है, जिसमें मोहनलाल ने एक अंधे चौकीदार का दमदार किरदार निभाया था।

'ओप्पम' एक थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें एक अंधा व्यक्ति सीरियल किलर से लड़ता है। शुरुआत में इस भूमिका के लिए अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के नाम भी सामने आए थे, लेकिन अब यह महत्वपूर्ण किरदार सैफ अली खान निभाएंगे।

सैफ की आगामी फिल्मों की झलक

सैफ अली खान के फैंस उन्हें इस अनोखे और नए अवतार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 'ज्वेल थीफ' की रिलीज के बाद सैफ प्रियदर्शन की इस थ्रिलर फिल्म पर काम शुरू करेंगे। इसके साथ ही, सैफ अली खान जल्द ही 'रेस 4' में भी नजर आएंगे, जो उनकी हिट एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी का अगला भाग होगा।

सैफ का यह नया प्रोजेक्ट उनके करियर के एक और रोमांचक मोड़ को दर्शाता है, और उनके फैंस को अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

सैफ अली खान फिल्म | Saif Ali Khan | Saif Ali Khan News | मनोरंजन न्यूज | thriller

ये खबर भी पढ़ें...

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप, भारत में रहना है तो देश के साथ चलना होगा

कोई एक्टर नहीं, कोई क्रू नहीं, AI से बनी भारत की पहली फिल्म Love You

Tags:
  • Bollywood
  • Saif Ali Khan
  • सैफ अली खान
  • Saif Ali Khan News
  • सैफ अली खान फिल्म
  • मनोरंजन न्यूज
  • thriller
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर