सलमान खान ने बिग बॉस 18 के लिए चार्ज किए करोड़ों रुपए, जानकर चौंक जाएंगे आप

Raj Singh | Oct 08, 2024, 11:00 IST
Share
the sootr
the sootr

बिग बॉस को दर्शकों का प्यार 18 सालों से मिल रहा है लेकिन इस शो को होस्ट करने वाले सलमान खान की फीस सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही है। इस बार सलमान खान ने फीस के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो में से एक बिग बॉस भी है। दर्शक इसे खूब पसंद करते हैं। इसकी वजह है बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की होस्टिंग। सलमान खान की होस्टिंग लोगों को खूब पसंद आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए एक्टर कितने करोड़ रुपए चार्ज करते हैं? वहीं, बिग बॉस 18 के लिए सलमान खान ने अपने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। एक्टर ने इस बार बिग बॉस होस्ट करने के लिए भारी भरकम रकम चार्ज की है। ये जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

एक हफ्ते के लिए करोड़ों रुपए

दरअसल, बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में सलमान खान की होस्टिंग और शो के लिए उन्होंने कितने पैसे चार्ज किए हैं, इसे लेकर खबर आई है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सलमान खान ने शो के लिए अपनी फीस में काफी इजाफा कर दिया है। बिग बॉस 18 के एक हफ्ते के लिए सलमान खान 15 करोड़ रुपए फीस ले रहे हैं। इस हिसाब से सलमान खान एक महीने में 60 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

अगर यह शो 15 हफ्ते चलता है तो एक्टर इससे करीब 250 करोड़ की कमाई कर लेंगे। गौरतलब है कि पिछले सीजन में सलमान खान ने एक हफ्ते के लिए 12 करोड़ चार्ज किए थे लेकिन इस बार उन्होंने अपनी फीस में 3 करोड़ की बढ़ोतरी की है।

ये भी खबर पढ़िए... भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे लंबे ट्रेलर का रिकॉर्ड सिंघम अगेन के नाम, दिखी रामायण की झलक

बिग बॉस 18 में ये हैं सितारे

अगर बिग बॉस 18 की बात करें तो इसमें आपको 16 पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे। इस लिस्ट में शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी जैसे टीवी सितारे शामिल हैं। बिग बॉस 18 की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो चुकी है।

फिल्म 'सिकंदर' में आएंगे नजर

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। अब जल्द ही फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। भाईजान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसका एक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • बॉलीवुड
  • बिग बॉस
  • Big Boss
  • Salman
  • टेलीविजन
  • टेलीविजन इंडस्ट्री
  • सिकंदर
  • बिग बॉस 18
  • big boss 18
  • 15 करोड़ रुपए वसूले
  • शुरू बिग बॉस 18
  • सलमान खान का चार्ज
  • सलमान की फिल्म सिकंदर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा