भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे लंबे ट्रेलर का रिकॉर्ड सिंघम अगेन के नाम, दिखी रामायण की झलक

Ravi Singh | Oct 07, 2024, 23:19 IST
Share
Ajay Devgan
Ajay Devgan

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 4 मिनट 58 सेकंड लंबा ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कहानी 'रामायण' से प्रेरित है।

Singham Again Trailer : रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकंड लंबा है। हिंदी सिनेमा के इतिहास का यह सबसे लंबा ट्रेलर है। इससे पहले कोई भी ट्रेलर 4 मिनट से ज्यादा लंबा नहीं रहा है। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रवि किशन, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, श्वेता तिवारी और जैकी श्रॉफ की झलक देखने के साथ ही कई दमदार डायलॉग सुनने को मिले।

रामायण की झलक

सिंघम पड़ोसी देश में सीक्रेट ऑपरेशन चलाता है। कहानी की शुरुआत बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) से होती है, जिसकी पत्नी अवनि (करीना कपूर) को श्रीलंका का खतरनाक गुंडा डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) किडनैप कर लेता है। इसके बाद अपनी पत्नी को छुड़ाने निकले सिंघम की मदद शक्ति शेट्टी (दीपिका पादुकोण), एसीपी सत्या (टाइगर श्रॉफ), सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) और सिंबा (रणवीर सिंह) करते हैं। इन सबकी मदद से सिंघम पड़ोसी देश में सीक्रेट ऑपरेशन चलाता है। जिसमें दिखाया गया है कि जब माता सीता का रावण ने अपहरण कर लिया था। तब राम जी ने पवनपुत्र हनुमान और सुग्रीव के साथ मिलकर लंका पर हमला कर दिया था। रावण का वध कर भगवान राम ने माता सीता को मुक्त कराया था।

ba94e2b8-c53
ba94e2b8-c53


फिल्म 7 डायलॉग्स

भारत की ये प्रथा रही है, सीता मां का हरण हुआ तो लंका जली है।' - अजय 'गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है।' - अजय देवगन 'मैं सिंघम नहीं, मैं लेडी सिंघम है रे।' - दीपिका 'तेरे सामने जो खड़ा है वो महात्मा गांधी का आदर तो करता है, लेकिन पूजता छत्रपति शिवाजी महाराज को है।' - अजय 'तेरी रामायण का रावण हूं मैं' - अर्जुन 'दया दरवाजा तोड़।' - करीना 'ये कलयुग है कलयुग, इस बार रावण जीतेगा।' - अर्जुन
ये खबर भी पढ़ें...काम के बदले सेक्स : रेप के आरोपी और स्त्री-2 के फेमस गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर से छीना नेशनल अवॉर्ड

1 नवंबर को सिनेमाघरों में

पहले 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टाल दी। इसके बाद घोषणा की गई कि अब फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। हालांकि कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' भी दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में अफवाहें थीं कि फिल्म की रिलीज टाल दी जाएगी, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म तय तारीख यानी 1 नवंबर को ही सिनेमाघरों में आएगी।

रिलीज से पहले 200 करोड़ कमाए

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिंघम अगेन' के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ रुपए से ज्यादा में बिके हैं। ऐसे में यह अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील साबित हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Ajay Devgan, Kareena Kapoor, Akshay Kumar, Deepika Padukone, Ravi Kishan, Tiger Shroff, Arjun Kapoor, Ranveer Singh, Shweta Tiwari and Jackie Shroff

Tags:
  • Bollywood News
  • बॉलीवुड न्यूज
  • अक्षय कुमार
  • Deepika Padukone
  • दीपिका पादुकोण
  • Rohit Shetty
  • रोहित शेट्टी
  • करीना कपूर
  • सिंघम
  • सिंघम अगेन
  • Singham Again
  • सिंघम अगेन ट्रेलर लॉन्च
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा