दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद स्टेडियम का हुआ बुरा हाल, भड़के एथलीट
Dolly patil | Oct 29, 2024, 11:36 IST
दीपावली
सिंगर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम ( Jawaharlal Nehru Stadium ) में 26 और 27 अक्टूबर को कॉन्सर्ट किया था। इस कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
सिंगर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में 26 और 27 अक्टूबर को कॉन्सर्ट किया था। इस कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी के साथ इस कॉन्सर्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जो देखने में बहुत अच्छी लग रही थीं। लेकिन दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद स्टेडियम का जो हाल हुआ, वो वाकई परेशान कर देने वाला है। दरअसल यहां दिलजीत का कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद स्टेडियम में शराब की बोतलें और सड़ा-गला खाना नजर आया।
दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाद स्टेडियम की बदहाल स्थिति ने वहां अलग-अलग खेलों का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को दिक्कत में डाल दिया है। स्टेडियम में पड़ी शराब की बोतलों के कारण खिलाड़ी वहां प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं।
स्टेडियम की बदहाली को देखते हुए एथलीट बेअंत सिंह ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बेअंत सिंह ने बताया कि स्टेडियम की हालत काफी खराब है। स्टेडियम में रनिंग के लिए मौजूद हडल्स तोड़ दिए गए हैं।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कॉन्सर्ट पूरे दो दिन तक चला था। कॉन्सर्ट में करीब 70 हजार लोग आए थे। अब कहा जा रहा है कि 29 अक्टूबर यानी आज स्टेडियम को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। सफाई में 24 घंटों से ज्यादा का वक्त लग सकता है।
खिलाड़ियों को हो रही दिक्कत
स्टेडियम की बदहाली को देखते हुए एथलीट बेअंत सिंह ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बेअंत सिंह ने बताया कि स्टेडियम की हालत काफी खराब है। स्टेडियम में रनिंग के लिए मौजूद हडल्स तोड़ दिए गए हैं।
दो दिन तक चला था कॉन्सर्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari