फिर से ठहाके लगवाएंगे कपिल शर्मा, इस प्लेटफॉर्म पर शुरू होने जा रहा द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2
Dolly patil | Sept 16, 2024, 15:52 IST
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 शुरू हो रहा है।
एक बार फिर हंसी के ठहाके लगाने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी टीम के साथ मस्ती-मजा करने लौट रहे हैं उनका शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 शुरू हो रहा है...
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ( The Great Indian Kapil Show ) के पहले सीजन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। इसी के साथ कई सितारे इस शो में मेहमान बनकर पहुंचे थे और ऑडियंस को लाफ्टर का डबल डोज मिला था। अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन भी आने वाला है। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा शो
बता दें कि शो 21 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा। हाल ही में जारी हुए शो के प्रोमो में काफी कुछ देखने को मिला। प्रोमो में इस बात का भी खुलासा किया गया हैं कि शो के पहले गेस्ट कौन होंगे।
कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के हालिया रिलीज प्रोमो में बताया गया कि शो के पहले गेस्ट फिल्म देवरा की स्टारकास्ट होने वाली है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि ये फिल्म 27 सितंबर को रिलीज हो रही है। वहीं, अब बात करें देवरा की स्टारकास्ट की उनमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आने वाले है। इनके अलावा फिल्म जिगरा की स्टारकास्ट आलिया भट्ट और वेदांग रैना ने भी एक एपिसोड की शूटिंग की है। जोड़ी के साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक करन जौहर भी शामिल होंगे।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 (The Great Indian Kapil Show Season 2) में इस बार कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर अलग-अलग किरदारों के रूप में मौज मस्ती करते नजर आएंगे। शो में परमानेंट गेस्ट के तौर पर अर्चना पूरन सिंह वापस आ रही हैं। इसी के साथ बता दें कि शो को हर शनिवार नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे से देखा जा सकता है।
कब से शुरू होगा शो
कौन होंगे पहले गेस्ट
कपिल शर्मा के साथ कौन होगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari