रश्मिका मंदाना को भी पीछे छोड़ा इस न्यू नेशनल क्रश ने, एनिमल में रणबीर संग इंटिमेट सीन पर ट्रोल होने पर किया रिएक्ट
Pooja Kumari | Dec 10, 2023, 24:00 IST
रश्मिका मंदाना को भी पीछे छोड़ा इस न्यू नेशनल क्रश ने, एनिमल में रणबीर संग इंटिमेट सीन पर ट्रोल होने पर किया रिएक्ट
रातों-रात रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ नेशनल क्रश बन गई। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन देते हुए नजर आई ये क्रश। इन दिनों हर किसी के जुबान पर केवल इन्हीं का नाम छाया हुआ है।
BHOPAL. फिल्म 'एनिमल' में जहां एक तरफ बॉबी देओल की तारीफ हो रही है, वहीं तरफ, फिल्म में तृप्ति डिमरी का एक रणबीर कपूर के साथ काफी इंटेंस इंटिमेट सीन है, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है। वहीं फिल्म के उस डायलॉग पर भी खूब आपत्ति हुई, जिसमें रणबीर का किरदार तृप्ति से उनके जूते चाटने को कहता है। इन दोनों ही मुद्दों पर अब तृप्ति का रिएक्शन सामने आया है।
बता दें कि इस फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी रातों-रात रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ नेशनल क्रश बन गई। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के बाद उनके लगभग 2 मिलीयन फॉलोअर्स भी बढ़ गए। तृप्ति ने इस फिल्म में अपने इंटिमेट सीन्स के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मेकर्स ने इस बात का खास ध्यान रखा कि वो इस सीन के लिए सहज रहें। साथ ही तृप्ति ने 'एनिमल' में रणबीर कपूर संग अपने इंटिमेट सीन की ट्रोलिंग पर रिएक्ट भी किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, पर जो रिएक्शन मिला है उससे वह दंग रह गईं। इससे मैं शुरू में परेशान हो गई थी क्योंकि मैं एक ऐसी इंसान हूं, जिसे शायद ही कभी आलोचना का सामना करना पड़ा हो।
तृप्ति डिमरी ने बताया, 'जिस दिन मैंने एक्टर बनने का फैसला किया, किसी ने मुझे एक्टर बनने के लिए मजबूर नहीं किया। मैं यह करना चाहती थी क्योंकि मुझे यह रोमांचक लगता था। फिल्म में मैंने कुछ गलत नहीं किया। जैसे-जैसे मैंने एक्टिंग शुरू की, जो किरदार मैं निभा रही थी, वो एक तरह से हीलिंग का हिस्सा बन गए। मुझे मजा आने लगा। मुझे रास्ते में आने वाले हर चैलेंज और चीज में खुशियां मिलने लगीं।'
तृप्ति ने आगे बताया कि इस 'लिक माय शू' वाले सीन में उन्होंने खुद को रणबीर के किरदार की जगह रखकर सोचा और फिर आसान हो गया। वह बोलीं, 'मैंने यह भी सोचा कि यहां एक महिला है, जो उसकी पत्नी, पिता, बच्चों, पूरे परिवार को मारने की बात करती है। अगर कोई मुझसे ऐसा कहे, तो शायद मैं उस व्यक्ति को बुरी तरह पीटूं। लेकिन यहां, रणबीर, तृप्ति से जूता चाटने के लिए तो कहता है, लेकिन बाद में चला जाता है। स्पष्ट रूप से उसके दिमाग में काफी-कुछ चल रहा है। बाद में जब उसके चचेरे भाई उससे पूछते हैं कि उन्हें मेरे साथ क्या करना चाहिए, तो वह कहता है, 'वह जहां जाना चाहती है उसे जाने दो।'
फिल्म एनिमल के बाद तृप्ति डिमरी रातों-रात रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ नेशनल क्रश बन गई। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में इंटेंस इंटिमेट सीन है जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा। तृप्ति ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि उनके इस फिल्म के बाद लगभग 2 मिलीयन फॉलोअर्स बढ़ गए। ऐसे में कहा जा सकता है कि किसी भी घटना के बाद जब किसी को पॉपुलैरिटी मिलने लगे और लोगों के जुबान पर केवल इन्हीं का नाम हो।
रातों-रात बढ़े 2 मिलीयन फॉलोअर्स
मुझे एक्टर बनने के लिए मजबूर नहीं किया
'लिक माय शू' पर तृप्ति का रिएक्शन
कोई महिला नेशनल क्रश कैसे बनती हैं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari