तुम्बाड ने बेबो की फिल्म को छोड़ा पीछे, जानें पहले दिन की कितनी कमाई
Dolly patil | Sept 15, 2024, 12:20 IST
तुम्बाड
हॉरर मूवी तुम्बाड के री-रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। मूवी में सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाया है। जब ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी तो ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी, लेकिन...
हॉरर थ्रिलर तुम्बाड (horror thriller tumbad)को साल 2018 में पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि तुम्बाड फिल्म का जादू कुछ इस कदर चला कि अब इसे कल्ट मूवी के तौर पर जाना जाता है। इसी के साथ सोहम शाह स्टारर तुम्बाड ( tumbad movie ) अब री-रिलीज हुई है। इस मूवी को लेकर इस वक्त दर्शकों में जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है।
बता दें कि हाल ही में तुम्बाड के ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ है। इसी के साथ फिल्म ने 6 साल पुराना रिकॉर्ड भी धराशायी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म नेपहले ही दिन 1.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ये कलेक्शन पहले की तुलना में तुम्बाड (tumbad )से ज्यादा है। उस समय मूवी ने ओपनिंग डे पर 65 लाख रुपए का ही बिजनेस किया था।
बता दें कि जब तुम्बाडमूवी 2018 में रिलीज हुई थी तो ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपए का था।लेकिन इसने सिर्फ 12 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया था। हालांकि अब री-रिलीज के बाद सीन बदल गया है। इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।
वहीं, करीना कपूर (Kareena Kapoor )की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स ( The Buckingham Murders )भी तुम्बाड के री-रिलीज के साथ ही रिलीज हुई है। इस क्राइम थ्रिलर में बेबो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखी है। रिपोर्ट की मानें तो ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि तुम्बाड ने री-रिलीज के बाद द बकिंघम मर्डर्स को पीछे छोड़ दिया है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पहले दिन किया कितना कलेक्शन
2018 में हुई थीरिलीज
द बकिंघम मर्डर्स भी रिलीज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari