मुंबई पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा, ‘मणिपुर डायरी’ की शूटिंग हुई शुरू

Manya Jain | Updated:
Share
monalisa mahakumbh
monalisa mahakumbh

प्रयागराज महाकुंभ से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली मोनालिसा ने मुंबई में नई शुरुआत की है। मोनालिसा अपने परिवार को छोड़कर मुंबई आई हैं। यहां पर उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Viral Girl Monalisa : प्रयागराज महाकुंभ से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली मोनालिसा ने मुंबई में नई शुरुआत की है। मोनालिसा अपने परिवार को छोड़कर मुंबई आई हैं। यहां उन्होंने हीरोइन बनने की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस दौरान उनका लुक भी बदल गया है। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल होगा।

मेहनत से कर लूंगी सब ठीक-मोनालिसा

मुंबई की फिल्मी दुनिया मोनालिसा के लिए बिल्कुल नई है। मोनालिसा बहुत छोटे और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। जिस वजह से उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि, वह कहती हैं कि मेहनत से सब ठीक कर लेंगी। मेकअप लुक में मोनालिसा पहले से अधिक सुंदर लग रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

Deva Review: देवा में शाहिद की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने मचाई धूम, एक्शन का जबरदस्त ओवरडोज

इंदौर के महेश्वर से आती हैं मोनालिसा

दरअसल, महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा माला बेचने का काम करती थीं। माला बेचते समय ही वह महाकुंभ में फेमस हो गईं । इसके बाद उन्हें फिल्म का ऑफर मिला। मोनालिसा अभी 'डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग के लिए मुंबई आई हैं। मुंबई में काम शुरू होने के बाद उन्होंने खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इसमें लिखा है कि ट्रेनिंग शुरू हो गई है। इस तस्वीर में मोनालिसा ने सफेद मोतियों की माला पहन रखी है।
ये खबर भी पढ़ें...

स्काई फोर्स रिव्यू: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की परफेक्ट जोड़ी, एक इमोशनल युद्ध की कहानी

सोमवार से शुरू हो गई शूटिंग

बता दें मुंबई में मोनालिसा की ट्रेनिंग की शुरुआत सोमवार से हो गई है। बॉलीवुड के ट्रेनर उन्हें ट्रेनिंग देंगे। इसके लिए मोनालिसा ने खूबसूरती से मेकअप किया है। मेकअप के साथ वह ट्रेनिंग के लिए पहुंच गई हैं। मेकअप लुक में मोनालिसा पहले से ज्यादा सुंदर दिख रही हैं। मोनालिसा मुंबई में कुछ लोगों के साथ रील बना रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि अभी मैं असहज महसूस कर रही हूं। साथ ही लिखा कि मेहनत जरूर करूंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

शाहिद कपूर का एक्शन अवतार, क्या 'देवा' साबित होगी उनकी सबसे बड़ी हिट?

खूबसूरत आंखों से हुईं वायरल

मोनालिसा महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से वायरल हुई थीं। उनके फैंस नीली आंखों पर मोहित थे। मुंबई पहुंचने के बाद मोनालिसा की आंखों में हसीन सपने दिख रहे हैं। वह इन आंखों में बॉलीवुड पर राज करने का सपना लेकर आई हैं।

ऐड की भी आ रहे ऑफर

मोनालिसा को अलग-अलग ब्रांड से ऐड के भी ऑफर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने ऐड ऑफर को स्वीकार नहीं किया है। वह पूरा फोकस अपने करियर पर कर रही हैं। मोनालिसा की ट्रेनिंग जब पूरी हो जाएगी, इसके बाद उनकी फिल्म की शूटिंग होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म दिल्ली 2020 पर उठे सवाल, रिलीज पर रोक की आशंका

Tags:
  • Entertainment
  • Mahakumbh
  • indore viral girl
  • वायरल गर्ल मोनालिसा
  • monalisa mahakumbh
  • कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा
  • 2025 mahakumbh in prayagraj
Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त
RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं

By Ashish Bhardwaj

RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं
BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री

By Sandeep Kumar

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर

By Umeshwari Baghel

चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन