फैक्ट चेक : नितिन गडकरी ने कहा स्थानीय लोगों के लिए टोल टैक्स हो फ्री, जानें इस बयान की सच्चाई

Amresh Kushwaha | Aug 04, 2024, 11:18 IST
Share
टोल टैक्स फ्री
टोल टैक्स फ्री

सोशल मीडिया पर नितिन गडकरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अब स्थानीय लोगों का टोल टैक्स नहीं लगेगा। तो आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई...

इन दिनों सोशल मीडिया पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अब से टोल प्लाजा से 60 किलोमीटर के भीतर रहने वाले लोगों को टोल का पैसा नहीं देना होगा। वे आधार कार्ड दिखाकर टोल क्रॉस कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो और फोटो ( Viral Video ) की सच्चाई...

क्या है वायरल वीडियो में...

वायरल वीडियो में नितिन गडकरी कहते सुने जा सकते हैं, अगर आधार कार्ड है और अगर वहां पर टोल है तो आधार कार्ड को देखकर उसे तुरंत पास इश्यू किया जाए। मैं इस सजेशन को मान्य करता हूं। जहां पर भी ऐसे टोल बने हैं और वहां के स्थानीय लोगों को अड़चन आती है तो आधार कार्ड को लेकर पास बनाकर देंगे।

वहीं वीडियो में गड़करी आगे कहते हैं, दूसरा ये है कि 60 किलोमीटर के बीच में टोल नहीं आता है, लेकिन यह कुछ जगहों पर चालू है। मैं आज सदन को विश्वास दिलाता हूं कि यह गलत काम हो रहा है, इल्लीगल है। मैं आपको बता रहा हूं कि 60 किलोमीटर के अंदर एक ही टोल नाका होगा और यदि दूसरा होगा तो वह बंद किया जाएगा।

वायरल हो रहा वीडियो...

वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने फेसबुक पर शेयर किया है।

वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, आपके घर से 60 किमी के भीतर किसी भी टोल बूथ पर कोई टोल शुल्क देय नहीं है। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड से गुजरना होगा। नितिन गडकरी ने कहा यह केंद्र सरकार का आदेश है।

जानें क्या है इस वीडियो का सच...

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें नितिन गडकरी का पूरा वीडियो दूरदर्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। इसे यहां 22 मार्च 2022 को अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो वाला बयान 21:30 के मार्क पर सुना जा सकता है।

इस दौरान गडकरी ने कहा था कि अगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 किलोमीटर की दूरी से पहले कोई टोल प्लाजा पड़ता है तो उसे बंद कर दिया जाएगा। वायरल वीडियो में भी गडकरी को यही कहते हुए सुना जा सकता है।

यानी गडकरी ने घर से 60 किलोमीटर की दूरी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो टोल प्लाजा के बीच 60 किलोमीटर की दूरी की बात कही थी। साथ ही गडकरी ने कहा था कि टोल प्लाजा के पास रहने वालों को आधार कार्ड के जरिये पास प्रदान किया जाएगा।

इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए thesootr ने टोल प्लाजा पर मिलने वाली छूट का ब्यौरा देखा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की दूरी पर रहता है तो वो उचित कागजात के जरिये टोल टैक्स में मिलने वाली छूट का फायदा ले सकता है।

गलत है वायरल वीडियो का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नितिन गडकरी के दो साल पुराने बयान को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नितिन गडकरी
  • केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • Fake News Fact Check
  • केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • Fact Check Service
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • Fact Check Unit
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • फैक्ट चेक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती