फैक्ट चेक : क्या फिर से पलटेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से मुलाकात का वीडियो वायरल, जानें सच
Amresh Kushwaha | Sept 07, 2024, 12:45 IST
बिहार में सत्ता परिवर्तन
इन दिनों सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) पिछने कुछ वर्षों से अपनी सत्ता को बचाने के लिए कई बार पाला बदल चुके है, जो व्यापक रूप से चर्चा और बहस का विषय रहा है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) के निवास स्थान पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात को बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
1 मिनट 58 सेकंड के इस वीडियो में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लालू प्रसाद यादव के निवास स्थान देखा जा सकता है। जब नीतीश लालू यादव के निवास पर पहुंचते हैं तो वहां उनका स्वागत तेजस्वी यादव करते हैं और फिर उन्हें घर के अंदर ले जाते है। जहां नीतीश कुमार लालू यादव से बात-चीत करते हैं और फिर लालू यादव उन्हें कार तक छोड़ने आते हैं।
वायरल वीडियो को यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है।
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए शैलेन्द्र यादव नाम के यूजर ने लिखा, बिहार में खेला होने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। आज नीतिश कुमार जी और लालू यादव जी के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। 3-4 दिन के अंदर नीतिश जी और तेजस्वी जी की ये दूसरी मुलाकात है।
वीडियो को अनुपम शर्मा गिरुडी ऑफिशियल नाम के एक एक्स यूजर ने शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, क्या देश मे बड़ा खेले होने वाला है।
वहीं वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए आस्था यादव नाम के यूजर ने लिखा, नीतीश कुमार जी चार दिन में दूसरी बार तेजस्वी यादव और लालू यादव से मुलाकात कर रहे हैं। क्या लगता है दोस्तों खेला होगा कि नहीं?
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीर एएनआई के एक्स अकाउंट पर 5 सितंबर 2022 को शेयर किया हुआ मिला।
इन तस्वीरों को एएनआई ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा था कि पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। नीतीश कुमार आज दिल्ली आएंगे।
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तेजस्वी और लालू यादव से मुलाकात का वीडियो पुराना है जिसे हाल फिलहाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
जानें क्या है वीडियो में...
वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए शैलेन्द्र यादव नाम के यूजर ने लिखा, बिहार में खेला होने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। आज नीतिश कुमार जी और लालू यादव जी के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। 3-4 दिन के अंदर नीतिश जी और तेजस्वी जी की ये दूसरी मुलाकात है।
बिहार में खेला होने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं।
आज नीतिश कुमार जी और लालू यादव जी के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे।
3-4 दिन के अंदर नीतिश जी और तेजस्वी जी की ये दूसरी मुलाकात है। pic.twitter.com/jxTm83jdwN
— Shailendra Yadav (@ShailendraA2Y) September 5, 2024
क्या देश मे बड़ा खेले होने वाला है ।
क्योंकि @NitishKumar पहुचे है लालू @laluprasadrjd @yadavtejashwi के घर
भाई ठाकुर तो गयो....... pic.twitter.com/k3eLloPoAM
— Anupam Sharma Girudi Official🇮🇳 गांधी परिवार (@anupamsharma654) September 5, 2024
नीतीश कुमार जी चार दिन में दूसरी बार तेजस्वी यादव जी और लालू यादव जी से मुलाकात कर रहे हैं।
क्या लगता है दोस्तों खेला होगा कि नहीं pic.twitter.com/xVE0H3l5CQ
— Astha Yadav (@asthayadav_2003) September 5, 2024
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
Patna: Bihar CM Nitish Kumar met RJD chief Lalu Prasad Yadav at latter's residence, in the presence of Deputy CM Tejashwi Yadav and Rabri Devi
Nitish Kumar will be visiting Delhi today pic.twitter.com/9ViVFiO268
— ANI (@ANI) September 5, 2022
गलत है वायरल वीडियो का दावा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta