फैक्ट चेक : आखिर कौन है शहीद अंशुमान की पत्नी पर अश्लील कमेंट करने वाला शख्स
Sandeep Kumar | Jul 12, 2024, 23:41 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-12T233708.290
हाल ही में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति की तस्वीर वाले एक फेसबुक पोस्ट के नीचे एक शख्स ने भद्दा कमेंट कर दिया था। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस से अहमद के. नामक इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है...
सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह को पिछले दिनों मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। कैप्टन अंशुमान की मां मंजू और पत्नी स्मृति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कीर्ति चक्र दिया था। इसके बाद हाल ही में उनकी पत्नी और सास ससुर के बीच अनबन की खबरें भी सामने आ रही हैं।
स्मृति के सास और ससुर स्मृति पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इन सारी खबरों के इतर सोशल मीडिया पर शहीद कैप्टन की पत्नी स्मृति की फोटो पर एक शख्स के द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी से जुड़ा स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल स्क्रीनशॉट में एक यूजर्स का कमेंट है जिसमें अभद्र टिप्पणी की गई है। ये टिप्पणी हम आपको दिखा नहीं सकते इसलिए हमें इसे छिपाना पड़ा। स्क्रीनशॉट को वायरल कर यूजर्स लिख रहे हैं कि शहीद कैप्टन की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार। लेकिन क्या वाकई में पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहा ये आरोपी वही है जिसने शहीद की पत्नी के फोटो पर अभद्र टिप्पणी की है, तो इसका जवाब है नहीं।
द सूत्र ने जब मामले की पड़ताल की तो पाया की पुलिस की गिरफ्त में जो शख्स है ये शख्स वो आरोपी नहीं है जिसने शहीद की पत्नी के फोटो पर अभद्र कमेंट किया है। इस आरोपी का नाम मोहम्मद कासिम है जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोहम्मद कासिम को चैन स्नैचिंग से जुड़े एक केस में गिरफ्तार किया है।
इसकी पुष्टि होती है डीसीपी सेंट्रल दिल्ली के एक्स अकाउंट से जिसमें उन्होंने मोहम्मद की गिरफ्तारी के बारे में बताया है और ये पोस्ट 6 जुलाई 2024 को किया गया था। जाहिर है जिस व्यक्ति को शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला बताया जा रहा है वो एक चैन स्नैचर है। कुल मिलाकर वायरल स्क्रीन शॉट जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है वो सरासर गलत और फर्जी है।
स्मृति के सास और ससुर स्मृति पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इन सारी खबरों के इतर सोशल मीडिया पर शहीद कैप्टन की पत्नी स्मृति की फोटो पर एक शख्स के द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी से जुड़ा स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है वायरल स्क्रीनशॉट में ?
कैसे पता चली सच्चाई ?
इसकी पुष्टि होती है डीसीपी सेंट्रल दिल्ली के एक्स अकाउंट से जिसमें उन्होंने मोहम्मद की गिरफ्तारी के बारे में बताया है और ये पोस्ट 6 जुलाई 2024 को किया गया था। जाहिर है जिस व्यक्ति को शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला बताया जा रहा है वो एक चैन स्नैचर है। कुल मिलाकर वायरल स्क्रीन शॉट जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है वो सरासर गलत और फर्जी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari