CG के असंगठित महिला श्रमिकों को इस योजना के तहत मिलती है सिलाई मशीन, जानें आवेदन प्रक्रिया

Kaushiki | Jun 12, 2025, 18:37 IST
Share
सिलाई मशीन सहायता योजना
सिलाई मशीन सहायता योजना

छत्तीसगढ़ की असंगठित कर्मकार सिलाई मशीन सहायता योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें प्रदान करती है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं को लाभ पहुंचाती है जो सिलाई, कढ़ाई, या बुनाई का काम करती हैं।

असंगठित कर्मकार सिलाई मशीन सहायता योजना एक सरकारी योजना है जो छत्तीसगढ़ राज्य की असंगठित श्रमिक महिलाओं को सिलाई मशीन देने के लिए शुरू की गई है।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को अपने खुद के व्यवसाय में सक्षम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना राज्य के निर्माण कार्य में कार्यरत और अन्य क्षेत्रों में सिलाई, कढ़ाई या बुनाई का कार्य करने वाली महिलाओं के लिए है।

ये खबर भी पढ़ें... MP सरकार की नई योजना : किसानों को दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए मिलेगा ₹1.5 लाख तक की मदद

योजना के लाभ

यह योजना हर साल छत्तीसगढ़ राज्य की रजिस्टर्ड असंगठित महिला श्रमिकों को सिलाई मशीनें देती है। इससे इन महिलाओं को अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए एक साधन मिलता है और वे अपनी आय में सुधार कर सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Ladli Behna Awas Yojana: लाड़ली बहना आवास योजना में इन महिलाओं को मिलेंगे 1.20 लाख रुपए

योजना के लिए एलिजिबिलिटी

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए ये एलिजिबिलिटी जरूरी हैं:

  • वे महिलाएं जो निर्माण कार्य में श्रमिक के रूप में काम करती हैं और श्रमिक बोर्ड/विभाग के साथ रजिस्टर्ड हैं।
  • वे महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो और जो सिलाई, कढ़ाई, या बुनाई का कार्य करती हैं और जिनका कोई खुद का व्यवसाय या काम है।
  • वे महिलाएं जिन्होंने राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के तहत सिलाई मशीन या समान राशि प्राप्त नहीं की हो।
  • वे महिलाएं जिन्होंने मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत लाभ नहीं लिया हो।
ये खबर भी पढ़ें... अगर करनी है आयुर्वेद में पढ़ाई, तो AYUSH Scholarship Scheme देगी पूरा खर्चा, जानें कैसे

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:

  • छत्तीसगढ़ राज्य की आधिकारिक श्रमिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "असंगठित श्रमिक बोर्ड" के अंतर्गत "अभी आवेदन करें" पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें जैसे कि जिला, लाभार्थी का नाम, पिता/पति का नाम, पंजीकरण नंबर, आदि।
  • एप्लीकेशन भरें और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें:
  • श्रमिक पंजीकरण कार्ड (labor registration card)
  • आय प्रमाण पत्र (income certificate)
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी (Photocopy of bank passbook)
  • आयु प्रमाण पत्र (age certificate)
  • "सबमिट" पर क्लिक करें और आवेदन संख्या नोट करें।

एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कैसे करें

आवेदन की स्थिति जानने के लिए:

  • श्रमिक वेबसाइट https://shramevjayate.cg.gov.in/ पर जाएं।
  • "आवेदन की स्थिति जांचें" पर क्लिक करें।
  • योजना का नाम चुनें और आवेदन संख्या डालकर स्थिति जानें।
ये खबर भी पढ़ें...NSP Scholarship Portal : बिना पैसों की टेंशन के होगी पढ़ाई, 75 हजार तक मिलेगी स्कॉलरशिप

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ सरकार | Chhattisgarh Government | सरकारी योजनाएं | CG News | government schemes

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • Chhattisgarh Government
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • government schemes
  • सरकारी योजनाएं
  • योजना
  • सहायता योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा