बीज ग्राम योजना की ये खबर से जीत सकते हैं नया चमचमाता ट्रैक्टर, जानें कैसे
Manya Jain | Feb 21, 2026, 19:39 IST
beej gram yojana benefits high quality seeds farmers
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक शानदार मौका है। अगर आप भी ट्रैक्टर, बुलेट, ई-स्कूटी और साढ़े छह करोड़ रुपए के ईनाम जीतना चाहते हैं तो किसान ई-नाम योजना से जुड़ी यह खबर जरूर पढ़ें।
किसानों के लिए खेती में सबसे बड़ी चुनौती अच्छे बीजों की कमी है। बाजार में अक्सर असली के नाम पर नकली बीज बेचे जाते हैं। बीजों की कालाबाजारी से किसानों को बहुत भारी आर्थिक नुकसान होता है।
खराब बीज फसल की पैदावार और किसान की मेहनत बर्बाद करते हैं। इसी समस्या को सुलझाने के लिए सरकार ने बीज ग्राम योजना चलाई है। इस योजना का मकसद गांवों को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। अब किसानों को अपने पास ही प्रमाणित और शुद्ध बीज मिलेंगे।
अगर आप भी ट्रेक्टर, बुलेटया ई-स्कूटी लेना चाहते हां तो बीज ग्राम योजना की ये खबर आपके लिए शानदार मौका है।
मध्यप्रदेश सरकार के वीर भारत न्यास में किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी क्विज़ शुरू की गई है। आपका पसंदीदा मीडिया हाउस "thesootr" भी इस महापर्व का हिस्सा है। "thesootr" का मकसद है कि इस बड़ी स्पर्धा में MP का हर किसान घर बैठे अपनी भागीदारी करे और करोड़ों रुपए के इनाम जीतने का मौका पाएं।
इनाम में क्या- क्या मिलेगा...
- 55 ट्रैक्टर
- 55 बुलेट मोटर साइकल
- 55 ई-स्कूटी
👉क्विज में शामिल होने की जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/veer-bharat-nyas-kisan-quiz-11037793
👉 क्विज में शामिल होने के लिए एड पर क्लिक करें...
क्या है बीज ग्राम योजना?
बुवाई से लेकर फसल कटाई तक की ट्रेनिंग दी जाती है। बीजों के सुरक्षित भंडारण के तरीके भी सिखाए जाते हैं। उन्नत किस्म के बीज तैयार करने के लिए प्रशिक्षण मिलता है। इससे खेती की लागत कम होगी और पैदावार बढ़ेगी। गांव के किसान अब खुद के बीजों से खेती करेंगे।
योजना के मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य
- कालाबाजारी पर रोक: बीजों की कृत्रिम कमी दिखाकर दाम बढ़ाने वाली कालाबाजारी को खत्म करना।
- आत्मनिर्भरता: प्रत्येक गांव को बीजों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना ताकि उन्हें बाहरी बाजार पर निर्भर न रहना पड़े।
- लागत में कमी: किसानों को सस्ते और रियायती दरों पर उन्नत बीज उपलब्ध कराकर उनकी खेती की लागत (Cost of Cultivation) कम करना।
- पैदावार में वृद्धि: प्रमाणित और उपचारित बीजों के उपयोग से फसल की उत्पादकता को 15-20% तक बढ़ाना।
बीज ग्राम योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं
- रियायती बीज: अनाज, दलहन और तिलहन के बीजों पर 50% तक की सब्सिडी।
- प्रशिक्षण शिविर: विशेषज्ञों द्वारा बीज तकनीक पर निःशुल्क ट्रेनिंग।
- संसाधन सहायता: बीज प्रसंस्करण और भंडारण के लिए आवश्यक उपकरणों की जानकारी।
बीज ग्राम योजना के लाभ क्या है?
- खेती की नई तकनीक: एक्सपर्ट्स किसानों को बुवाई से लेकर कटाई तक की पूरी ट्रेनिंग देते हैं। इससे किसान आधुनिक खेती के नए तरीके आसानी से सीख जाते हैं।
- होगी ज्यादा कमाई: अच्छे बीजों से फसल की क्वालिटी बढ़िया होती है। इससे बाजार में फसल के ऊंचे दाम मिलते हैं और किसानों की इनकम बढ़ती है।
- खराब बीजों से छुटकारा: अब बाजार के नकली या बिना ब्रांड वाले बीजों का डर नहीं रहेगा। सरकारी लैब से पास प्रमाणित बीज मिलने से फसल सुरक्षित रहती है।
- गरीब किसानों को फायदा: यह योजना खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए है। छोटे और सीमांत किसानों को इसमें सबसे पहले मौका दिया जाता है।
योजना का लाभ कैसे उठाएं?
- कृषि दफ्तर जाएं: सबसे पहले अपने पास के ब्लॉक या जिला कृषि कार्यालय में जाना होगा।
- अधिकारी से मिलें: वहाँ जिला कृषि अधिकारी से मिलकर योजना का आवेदन फॉर्म माँग लें।
- कागज तैयार रखें: फॉर्म के साथ आधार कार्ड और अपनी बैंक पासबुक की कॉपी लगाएँ।
- जमीन के कागजात: अपने खेत के दस्तावेज जैसे खसरा-खतौनी और पासपोर्ट फोटो भी साथ रखें।
- आमदनी का सबूत: आवेदन के साथ अपना आय प्रमाण पत्र देना भी जरूरी होता है।
- फॉर्म जमा करें: फॉर्म भरकर जमा करने पर विभाग आपकी जाँच के बाद नाम लिख लेगा।
MP Yuva Udyami Yojana : बिजनेस के लिए भूल जाएं पैसों की टेंशन
क्या है आयुष्मान भारत योजना, कौन-कौन उठा सकता है इसका लाभ
ई-नाम योजना की इस खबर से जीत सकते हैं ट्रैक्टर, बुलेट या ई-बाइक
PM Daksh Yojana से बिना एक पैसा दिए सीखें नए हुनर, हर महीने सरकार देगी पैसा
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava