एमपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से गरीब और वृद्धजनों को मिलती है छह सौ रुपए की पेंशन

Kaushiki | May 12, 2025, 14:47 IST
Share
MP Social Security Pension Scheme
MP Social Security Pension Scheme

मध्य प्रदेश सरकार की समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को छह सौ रुपए मासिक पेंशन दी जाती है। जानें इसकी पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।

एमपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: मध्यप्रदेश सरकार ने समाज के सबसे कमजोर वर्गों को आर्थिक मजबूती देने के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य उन नागरिकों की मदद करना है, जो अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर हैं।

इनमें बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवाएं और बेसहारा महिलाएं शामिल हैं। ये योजना न केवल वित्तीय सहायता देती है, बल्कि लाभार्थियों को आत्मनिर्भर भी बनाती है। ये योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करती है और जीवन को बेहतर बनाने के लिए मदद करती है।

योजना के लाभ

  • पेंशन राशि: चयनित लाभार्थियों को हर महीने 6 सौ रुपए की पेंशन दी जाती है।
  • वित्तीय सहायता: योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को वित्तीय मदद देना है, ताकि वे अपनी जरूरतें पूरी कर सकें और किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर न रहें।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए ये एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया होते हैं:

  • वृद्ध लोग: 60 वर्ष से ऊपर के वृद्ध व्यक्ति (जो गरीब हैं)।
  • विधवा महिलाएं (कालयणी): 18 वर्ष से ऊपर की विधवाएं, जो इनकम टैक्स पेयर नहीं हैं।
  • अविवाहित महिलाएं: 50 वर्ष से ऊपर की अविवाहित महिलाएं, जो इनकम टैक्स पेयर नहीं हैं।
  • निराश्रित महिलाएं: 18 से 59 वर्ष की उम्र की महिलाएं, जो गरीबी रेखा से नीचे रहती हैं।
  • विकलांग व्यक्ति: 6 से 18 वर्ष के बीच के विकलांग बच्चे जिनकी विकलांगता 40% या उससे अधिक हो और जो आयकरदाता नहीं हैं।
  • बुजुर्ग लोग जो वृद्धाश्रम में रहते हैं।

जरूरी डाक्यूमेंट्स

आवेदन करते समय इन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है:

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो।
  • बीपीएल कार्ड या गरीबी प्रमाण पत्र।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • कल्याणी / निराश्रिता प्रमाण पत्र।

आवेदन प्रक्रिया

इस मुख्यमंत्री कल्याण योजना में ऑफलाइन आवेदन की जाती है। इच्छुक लाभार्थियों को इस प्रोसेस का पालन करना होता है:

  • ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत / जनपद पंचायत या शहरी क्षेत्र में नगर निगम / नगर पालिका / सिटी काउंसिल से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें और एप्रोप्रियेट डाक्यूमेंट्स अटैच्ड करें socialsecurity.mp.gov.in।
  • कंसर्नड ऑफिस से आवेदन पत्र का पावती प्राप्त करें।

समाज कल्याण योजना का प्रभाव

सरकारी योजनाएंसमग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने लाखों गरीब और विकलांग नागरिकों की जिंदगी को आसान बनाया है। यह योजना (government schemes) न केवल वृद्धजनों, विकलांगों और निराश्रित महिलाओं के लिए सहारा बन रही है, बल्कि समाज में समानता और सामाजिक सुरक्षा को भी बढ़ावा दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, ऐसे करें आवेदन

फ्री कोचिंग योजना से अब बिल्कुल फ्री में करें UPSC, NEET और JEE की तैयारी, जानें पूरी डिटेल

मध्य प्रदेश सरकार की होम स्टे योजना से खाली कमरे भरेंगे आपकी जेब, ऐसे करें अप्लाई

उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, अब छात्रों को मिलेगा गार्जियन ट्यूटर, जानें पूरी योजना

Tags:
  • पेंशन योजना
  • government schemes
  • योजना
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री कल्याण योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा