PM Daksh Yojana से बिना एक पैसा दिए सीखें नए हुनर, हर महीने सरकार देगी पैसा
Kaushiki | Jan 20, 2026, 13:54 IST
pm daksh yojana
PM Daksh Yojana के तहत SC, OBC और EWS वर्ग को फ्री स्किल ट्रेनिंग, स्टाइपेंड और नौकरी के अवसर मिलते हैं। Skill India पोर्टल पर आज ही रजिस्टर करें।
News in short
- PM Daksh योजना SC, OBC, EWS और सफाई मित्रों को मुफ्त प्रोफेशनल स्किल ट्रेनिंग देती है।
- ट्रेनिंग के दौरान सरकार छात्रों को मासिक स्टाइपेंड भी देती है।
- कोर्स पूरा करने पर भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट मिलता है।
- आवेदन के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए और आधार कार्ड जरूरी है।
- ट्रेनिंग के बाद युवाओं को नौकरी दिलाने या अपना बिजनेस शुरू करने में पूरी मदद की जाती है।
News in detail
MSJE द्वारा शुरू की गई ये स्कीम समाज के उन सेक्शंस को आगे लाने के लिए है जिन्हें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है। ये एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम है जो 2020-21 में शुरू किया गया था।
इसका मेन ऑब्जेक्टिव SC, OBC, EWS और सफाई मित्रों जैसे ग्रुप्स को फ्री ट्रेनिंग देना है। साथ ही, उन्हें रोजगार के काबिल बनाना है। आइए इस आर्टिकल में PM-DAKSH योजना की ए-टू-जेड जानकारी जानें।
Sootr Knowledge
PM-DAKSH योजना क्या है
इसका मुख्य उद्देश्य SC, OBC, EWS और सफाई मित्रों जैसे समूहों को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के काबिल बनाना है। सरकार चाहती है कि आप नए हुनर सीखें ताकि आपकी कमाई बढ़ सके।
PM-DAKSH योजना के फायदे
- बिल्कुल फ्री ट्रेनिंग: आपको ट्रेनिंग के लिए एक भी पैसा नहीं देना होगा।
- महीने का स्टाइपेंड: ट्रेनिंग के दौरान सरकार आपको स्टाइपेंड भी देगी।
- सरकारी सर्टिफिकेट: कोर्स पूरा होने के बाद आपको नेशनल लेवल का सर्टिफिकेट मिलेगा।
- नौकरी में मदद: सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्लेसमेंट में भी सहायता दी जाएगी।
Important Facts
ट्रेनिंग प्रोग्राम के अलग-अलग प्रकार
- अप-स्किलिंग और री-स्किलिंग (RPL)
ये खास तौर पर सफाई मित्रों और कचरा बीनने वालों के लिए है। यह 35 घंटे की शॉर्ट ट्रेनिंग होती है। ऐसा इसलिए ताकि वे सेफ और मॉडर्न मेथड्स से अपना काम कर सकें। इसमें 5 सौ रुपए का स्टाइपेंड भी मिलता है। - शॉर्ट-टर्म कोर्सेज (Short-Term Training)
इसमें सिलाई, फर्नीचर मेकिंग, फूड प्रोसेसिंग और ब्यूटीशियन जैसे कोर्सेज शामिल हैं। इसकी टाइम पीरियड 12 सौ घंटे तक हो सकती है।
SC उम्मीदवारों को 15 सौ रुपए और OBC/EWS को एक हजार रुपए प्रति माह मिलते हैं।
अगर ट्रेनिंग रेजिडेंशियल (रहने के साथ) है, तो खाना और रहना फ्री होगा। - एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (EDP)
जो युवा खुद का छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए EDP ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रेनिंग NIESBUD जैसे बड़े संस्थानों द्वारा कराई जाती है।
PM-DAKSH योजना में कौन कर सकता है अप्लाई
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- उसकी उम्र 18 से 45 साल के बीच हो।
- उम्मीदवार SC, OBC, EWS या सफाई मित्र कैटेगरी से होना चाहिए।
- इनकम लिमिट: OBC और EWS के लिए परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम हो।
- SC और सफाई मित्रों के लिए कोई इनकम लिमिट नहीं है।
- आधार कार्ड और आधार-लिंक्ड बैंक खाता होना जरूरी है।
PM-DAKSH योजना के जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- फोटो
- कास्ट सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट (OBC/EWS के लिए)
- बैंक पासबुक
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- Skill India Digital Hub (SIDH) की वेबसाइट पर जाएं।
- 'Register' बटन पर क्लिक करके 'Learner/Participant' चुनें।
- अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरीफाई करें।
- अपना पासवर्ड सेट करें और e-KYC (आधार के जरिए) पूरा करें।
- अपनी पसंद का कोर्स चुनें और फॉर्म सबमिट कर दें।
निष्कर्ष
ये खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान के वृद्धजन को हर महीने मिलती है इतनी पेंशन, ऐसे उठाएं CM Pension Yojana का लाभ
MP Sarkari Yojna: बेरोजगारी भत्ता योजना बेरोजगार युवाओं को सरकार हर महीने देती है पैसे
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस
बुजुर्गों के लिए वरदान है आयुष्मान वय वंदना कार्ड, यहां से लें इस योजना के बारे में पूरी जानकारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari