सावधान! PM Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त में हो सकती है गड़बड़ी, किसान ऐसे करें चेक

Anjali Dwivedi | Oct 29, 2025, 17:30 IST
Share
PM Kisan Samman Nidhi
PM Kisan Samman Nidhi

PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का इंतजार है? सावधान! झालावाड़ में पकड़ा गया बड़ा ठग गिरोह जो किसानों के खाते से पैसे चुरा रहा था। किस्त कब आएगी और धोखाधड़ी से बचने के लिए आज ही कौन से जरूरी काम करने हैं, यहां जानें।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का किसे बेसब्री से इंतजार है? इंतजार करना तो ठीक है, लेकिन एक बहुत बड़ी और डराने वाली खबर सामने आई है। सोचिए, जिस 2000 रुपए का आप इंतजार कर रहे हैं, वो आपके अकाउंट में आने के बजाय किसी और के खाते में चला जाए, तो क्या होगा?

ये कोई झूठ नहीं, बल्की पूरी तरह से सही है। देश के करोड़ों किसानों को PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त के 2000 रुपए का इंतजार है, लेकिन इस बीच ठगों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ये गिरोह आपके खाते में आने से पहले ही सरकारी योजना का पैसा चुरा ले रहे थे।

राजस्थान के झालावाड़ में पुलिस ने ठगों के एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। ये ठग इतने शातिर हैं कि ये आपकी सरकारी योजना का पैसा आपके खाते में आने से पहले ही चुरा ले रहे थे। आप भी इस धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, इसलिए अब आपको पहले से ज्यादा सावधान रहना होगा।

कब आएगी PM किसान योजना की 21वीं किस्त?

आप सोच रहे होंगे कि पीएम किसान सम्मान निधि ( pm kisan samman nidhi) का यह पैसा कब आएगा? तो अभी तक केंद्र सरकार ने कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की है। पर माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग (6 नवंबर) से पहले यह पैसा आपके खाते में आ सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी सरकार की बड़ी सौगात, अब सिर्फ 5 रुपए में किसानों को मिलेगा बिजली कनेक्शन

स्टार्टअप करना है शुरू, तो ऐसे मिलेगा फंड, Startup India Seed Fund Scheme में करें आवेदन

फ्रॉड से बचने के लिए करें ये 3 काम

अगर आप नहीं चाहते कि आपका हक का पैसा कोई और चुराए, तो तुरंत ये तीन काम करें। इसमें बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतें नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

1. खुद ही कर लें E-KYC

अगर आपको कोई फोन करके कहता है कि 'ई-केवाईसी करा लो, नहीं तो पैसा रुक जाएगा', तो बिल्कुल झांसे में न आएं।

पीएम किसान योजना की E-KYC आप अपने मोबाइल से खुद ही कर सकते हैं। यह सबसे सुरक्षित तरीका है।

अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं किया है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर इसे पूरा करवा लें।

2. अपना मोबाइल नंबर और खाता नंबर चेक करें

ठग आजकल क्या कर रहे हैं? वो आपके लाभ में आपका नहीं, बल्कि अपना मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर जोड़ रहे हैं!

तुरंत पीएम किसान योजना के पोर्टल पर जाएं।

Know Your Status पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर से अपनी सारी जानकारी वेरिफाई करें।

चेक करें कि आपके पीएम किसान योजना से जुड़ा बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर सही है या नहीं।

अगर कोई भी गड़बड़ी दिखती है, तो तुरंत कृषि विभाग या बैंक में जाकर इसे ठीक (Correct) करवा लें।

3. बैंक खाता एक्टिव है या नहीं, जान लें

बहुत से किसानों ने जनधन योजना के तहत अकाउंट खुलवाया था। अब इन खातों की दोबारा ई-केवाईसी हो रही है।

अगर आपके खाते की ई-केवाईसी नहीं हुई है, तो सबसे पहले बैंक जाकर यह काम करा लें। अगर ऐसा नहीं किया तो पैसा अटक जाएगा।

यह भी देखें कि जो मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट और पीएम किसान योजना से जुड़ा है, वो एक्टिव है या नहीं। अगर वह बंद है, तो तुरंत बैंक जाकर उसे बदलवा लें। सरकार अक्सर इसी नंबर पर मैसेज भेजकर जानकारी देती है। केंद्र की योजनाएं

ये खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान की महिलाओं को स्मार्टफोन और इंटरनेट का उपहार, क्या है इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना?

MP Kalyani Sahayata Yojna के तहत श्रमिक विधवाओं को मिलती है 12 हजार की मदद,जानें कैसे

Tags:
  • केंद्र की योजनाएं
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना
  • सरकारी योजना
  • ई-केवाईसी
  • PM Kisan Yojana
  • pm kisan samman nidhi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं