क्या आपमें भी है ये आदत तो फौरन बदल दीजिए, नहीं तो हो जाएंगे बहुत बीमार!

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
क्या आपमें भी है ये आदत तो फौरन बदल दीजिए, नहीं तो हो जाएंगे बहुत बीमार!

BHOPAL. अगर आप भी देर रात डिनर करते हैं तो फौरन अपनी इस आदत को बदल दीजिए, नहीं तो आप बहुत बीमार हो सकते हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग रात में 8 बजे से पहले ही भोजन कर लेते थे। गांव में भी लोग रात में 7 से 8 बजे के बीच भोजन कर लेते हैं। वहीं शहर की जीवन शैली काफी अलग है। शहरों में लोग देर रात डिनर करते हैं। कुछ लोग मजबूरी में तो कुछ लोग अपनी इच्छा से ऐसा करते हैं। हम आपको देर रात भोजन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बता रहे हैं।





देर रात भोजन करने से होने वाले नुकसान





डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर





देर रात भोजन करने के बाद आप सीधे बेड पर जाकर सो जाते हैं। आप इसके बाद कोई एक्टिविटी नहीं करते हैं। खाना जस का तस आपके पेट में रखा रहता है और उसे पचने में काफी वक्त लगता है। डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। आपको एसिडिटी, सीने में जलन और कब्ज जैसी शिकायत हो सकती है। शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमी गति से काम करता है जो आपको बीमार बना सकता है।





मोटापा बढ़ेगा





आज ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं। जिम और एक्सरसाइज करने के बाद भी मोटापा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों की खाना खाने की आदत से भी मोटापा बढ़ रहा है। देर रात भोजन करने के बाद आप सीधे सो जाते हैं और खाना सही से पच नहीं पाता। इससे फैट बढ़ता है।





नींद पर असर





देर रात भोजन करने आपको सोते वक्त आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। नींद पर असर पड़ सकता है। देर रात खाना खाने से शरीर के नेचुरल साइकिल पर असर पड़ता है। आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती और इससे चिड़चिड़ापन होता है।





ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या





रात का डिनर लेट करने से आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा भी रहेगा। रोज देर रात भोजन करने से ब्लड शुगर अनियंत्रित हो जाता है। आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।





एनर्जी में कमी, सिर दर्द की शिकायत





देर रात खाना खाने से कब्ज और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। आपका एनर्जी लेवल लो रहता है। देर रात खाना खाने से अगले दिन आपका एनर्जी लेवल लो रहता है। अगले दिन आपको चिड़चिड़ेपन से जूझना पड़ता है।





ये खबर भी पढ़िए..





अगर आप भी दिन में ज्यादा सोते हैं तो हो जाइए सावधान, शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान





रात का भोजन करने का सही समय





रात का भोजन करने का सही समय शाम 6 से 8 बजे के बीच में होता है। रात में 8 बजे के बाद भोजन नहीं करना चाहिए। इसमें आप आधा घंटा आगे-पीछे कर सकते हैं, लेकिन रात 9 बजे के बाद भोजन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर रात में डिनर किसी वजह से लेट हो जाता है तो भरपेट भोजन ना करके कुछ हल्का खाएं। खाने और सोने के बीच में कम से कम 2 घंटे का गैप बेहद जरूरी है।



late dinner eating late dinner Disadvantages of late dinner right time to have dinner देर रात भोजन करना हानिकारक देर रात खाना खाने के नुकसान रात का खाना खाने का सही समय