गाय और भैंस नहीं कॉकरोच मिल्क में है गजब की ताकत! वैज्ञानिकों ने बताए फायदे

Rohit Sahu | Mar 21, 2025, 14:46 IST
Share
cockroach milk
cockroach milk

कॉकरोच के दूध के बारे में सुना है? वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि डिप्लोप्टेरा फंक्टाटा नामक कॉकरोच प्रजाति का दूध, गाय और भैंस के दूध से ज्यादा पौष्टिक होता है।

सुपरफूड्स में ब्लूबेरी, ग्रीक योगर्ट, ब्रोकली और मेवे जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं, जो अपने उच्च पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, वैज्ञानिकों ने एक नए सुपरफूड की खोज की है। यह फूड कुछ और नहीं बल्कि कॉकरोच मिल्क है। चौंक गए न यह नाम अजीब लग सकता है, लेकिन शोधकर्ताओं का दावा है कि इसमें पोषक तत्वों की भरमार है।

कॉकरोच का दूध क्या है?

कॉकरोच का दूध वास्तव में दूध नहीं है, बल्कि यह एक विशेष प्रोटीन क्रिस्टल है जो कॉकरोच अपने बच्चों को खिलाते हैं। यह क्रिस्टल उनके बच्चों के पोषण का मुख्य स्रोत है और इसमें प्रोटीन, वसा और शर्करा का अनोखा मिश्रण होता है।

दूसरे प्रोटीन स्त्रोतों से कैसे अलग

डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा के अनुसार, कॉकरोच मिल्क अपनी अनोखी पोषण संरचना के कारण दूसरे प्रोटीन स्रोतों से अलग है। इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो पाचन के दौरान धीरे-धीरे पोषक तत्वों को छोड़ते हैं, जिससे ऊर्जा बनी रहती है।

कॉकरोच के दूध में कई खासियत

  • प्रोटीन की अधिक मात्रा: इसमें गाय के दूध से लगभग चार गुना ज़्यादा प्रोटीन होता है।
  • सभी आवश्यक अमीनो एसिड: इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी हैं।
  • उच्च ऊर्जा: इसमें उच्च मात्रा में कैलोरी होती है जो इसे बहुत ही ऊर्जावान बनाती है।
  • क्रिस्टल: यह क्रिस्टल धीरे-धीरे पचता है, जिससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन 5.89 फीसदी और मांस-अंडा उत्पादन 9.65 फीसदी बढ़ा

क्या इंसानों के लिए सही है?

कॉकरोच मिल्क में सुपरफूड की सभी विशेषताएं मौजूद हैं, लेकिन यह इंसानों के लिए कितना सुरक्षित है, इसके बारे में अभी तक कोई प्रमाणिक अध्ययन या शोध नहीं हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं या एलर्जी से पीड़ित लोगों पर इसका क्या प्रभाव होगा, इसके लिए पर्याप्त शोध नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिक ने माना भगवान होते हैं, गणित के इस फार्मूले से किया साबित

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दूध के पोषक तत्व
  • Nutrition Tips
  • Health
  • Nutrition
  • milk
  • intresting fact
  • Nutritionist
  • intresting news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं