गाय और भैंस नहीं कॉकरोच मिल्क में है गजब की ताकत! वैज्ञानिकों ने बताए फायदे
Rohit Sahu | Mar 21, 2025, 14:46 IST
cockroach milk
कॉकरोच के दूध के बारे में सुना है? वैज्ञानिकों का मानना है कि डिप्लोप्टेरा फंक्टाटा नामक कॉकरोच प्रजाति का दूध, गाय और भैंस के दूध से ज्यादा पौष्टिक होता है।
सुपरफूड्स में ब्लूबेरी, ग्रीक योगर्ट, ब्रोकली और मेवे जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं, जो अपने उच्च पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, वैज्ञानिकों ने एक नए सुपरफूड की खोज की है। यह फूड कुछ और नहीं बल्कि कॉकरोच मिल्क है। चौंक गए न यह नाम अजीब लग सकता है, लेकिन शोधकर्ताओं का दावा है कि इसमें पोषक तत्वों की भरमार है।
डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा के अनुसार, कॉकरोच मिल्क अपनी अनोखी पोषण संरचना के कारण दूसरे प्रोटीन स्रोतों से अलग है। इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो पाचन के दौरान धीरे-धीरे पोषक तत्वों को छोड़ते हैं, जिससे ऊर्जा बनी रहती है।
कॉकरोच मिल्क में सुपरफूड की सभी विशेषताएं मौजूद हैं, लेकिन यह इंसानों के लिए कितना सुरक्षित है, इसके बारे में अभी तक कोई प्रमाणिक अध्ययन या शोध नहीं हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं या एलर्जी से पीड़ित लोगों पर इसका क्या प्रभाव होगा, इसके लिए पर्याप्त शोध नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिक ने माना भगवान होते हैं, गणित के इस फार्मूले से किया साबित
कॉकरोच का दूध क्या है?
कॉकरोच का दूध वास्तव में दूध नहीं है, बल्कि यह एक विशेष प्रोटीन क्रिस्टल है जो कॉकरोच अपने बच्चों को खिलाते हैं। यह क्रिस्टल उनके बच्चों के पोषण का मुख्य स्रोत है और इसमें प्रोटीन, वसा और शर्करा का अनोखा मिश्रण होता है।
दूसरे प्रोटीन स्त्रोतों से कैसे अलग
कॉकरोच के दूध में कई खासियत
- प्रोटीन की अधिक मात्रा: इसमें गाय के दूध से लगभग चार गुना ज़्यादा प्रोटीन होता है।
- सभी आवश्यक अमीनो एसिड: इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी हैं।
- उच्च ऊर्जा: इसमें उच्च मात्रा में कैलोरी होती है जो इसे बहुत ही ऊर्जावान बनाती है।
- क्रिस्टल: यह क्रिस्टल धीरे-धीरे पचता है, जिससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है।
क्या इंसानों के लिए सही है?
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिक ने माना भगवान होते हैं, गणित के इस फार्मूले से किया साबित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA