IPL में जलवा बिखेर रहे भोपाल के शशांक सिंह, पंजाब किंग्स को जिता रहे मुश्किल मैच

Rahul Garhwal | Apr 28, 2024, 17:03 IST
Share
Bhopal cricketer Shashank Singh is helping Punjab Kings win difficult matches in IPL
Bhopal cricketer Shashank Singh is helping Punjab Kings win difficult matches in IPL

IPL में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का एक क्रिकेटर छाया हुआ है। नाम है शशांक सिंह। पंजाब किंग्स को अपने दम पर शशांक सिंह मुश्किल से मुश्किल मैच जिता रहे हैं।

Shashank Singh In IPL


स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में जब भी पंजाब किंग्स किसी मुश्किल में फंसती है तो संकटमोचन बनते हैं भोपाल के क्रिकेटर शशांक सिंह। मध्यप्रदेश की राजधानी के शशांक सिंह इन दिनों IPL के किंग बने हुए हैं। वजह हैं उनकी मैच जिताऊ इनिंग्स। असंभव-सी लगने वाली जीत को शशांक सिंह अपने दम पर पंजाब किंग्स के नाम कर देते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर लिया। शशांक सिंह ने बेयरस्टो के साथ मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

पंजाब किंग्स ने 8 गेंद बाकी रहते बना दिए 262 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 262 रन का टारगेट दिया था। जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह की दमदार इनिंग्स के दम पर इतना बड़ा टारगेट चेज करने में पंजाब को कोई मुश्किल नहीं आई। पंजाब किंग्स ने 8 गेंद बाकी रहते 262 रन बना लिया। जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों पर 108 रन बनाए। उन्होंने 9 छक्के और 8 चौके लगाए। शशांक सिंह ने 28 गेंदों पर 68 रन बनाए। शशांक ने 8 छक्के उड़ाए और सिर्फ 2 चौके लगाए।

शशांक सिंह बोले- पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंचेगी

शशांक सिंह ने द सूत्र से खास बातचीत में बताया कि उनके कोच ट्रेवर बोलिस ने उन्हें पूरी तरह से फ्री हैंड दिया है। वे जिस तरह से चाहें खेल सकते हैं। ये काफी अच्छी बात है। हमारी टीम के अभी 5 मैच बाकी हैं। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान देंगे। मेरा मानना है कि हम अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली बार चमके थे शशांक

शशांक सिंह IPL में पहली बार गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर चर्चा में आए थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के जबड़े से मैच छीन लिया था। शशांक ने SRH के खिलाफ 25 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ 25 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। शशांक सिंह अब तक 9 मैच में 263 रन बना चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

पंजाब किंग्स ने KKR के खिलाफ चेज किया IPL का सबसे बड़ा टारगेट

शशांक सिंह के पिता शैलेष सिंह भोपाल में स्पेशल डीजी

शशांक सिंह के पिता शैलेष सिंह IPS अधिकारी हैं। वे भोपाल में स्पेशल डीजी के पद पर हैं। शैलेष सिंह शशांक के परफॉर्मेंस से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि बेटा एक दिन देश के लिए जरूर खेलेगा। शशांक सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ था। मुंबई जाने के बाद उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। शशांक विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में 150 रन बनाने और 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

Shashank Singh of Bhopal | Madhya Pradesh cricketer Shashank Singh | Shashank Singh of Punjab Kings in IPL | Shashank Singh performance in IPL | भोपाल के शशांक सिंह | मध्यप्रदेश के क्रिकेटर शशांक सिंह | आईपीएल में शशांक सिंह | आईपीएल में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह | आईपीएल में शशांक सिंह का प्रदर्शन



Tags:
  • Shashank Singh
  • शशांक सिंह
  • Shashank Singh of Bhopal
  • Madhya Pradesh cricketer Shashank Singh
  • Shashank Singh in IPL
  • Shashank Singh of Punjab Kings in IPL
  • Shashank Singh performance in IPL
  • भोपाल के शशांक सिंह
  • मध्यप्रदेश के क्रिकेटर शशांक सिंह
  • आईपीएल में शशांक सिंह
  • आईपीएल में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह
  • आईपीएल में शशांक सिंह का प्रदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच