राजस्थान रॉयल्स की IPL में पहली हार, आखिरी गेंद पर जीती गुजरात टाइटंस
Rahul Garhwal | Apr 11, 2024, 01:11 IST
Gujarat Titans beat Rajasthan Royals by 3 wickets in IPL
आईपीएल में रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स की ये इस सीजन में पहली हार है। राशिद खान ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई।
Gujarat Titans Beat Rajasthan Royals
स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स को आखिरकार हार का स्वाद चखना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में RR को 3 विकेट से हराया। GT के राशिद खान ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। राशिद खान मैन ऑफ द मैच रहे।
𝘾𝙧𝙞𝙨𝙞𝙨 𝙈𝙖𝙣 delivered yet again 😎
🎥 Relive the thrilling end to a thrilling @gujarat_titans win!
Recap the match on @starsportsindia & @Jiocinema 💻 📱#TATAIPL | #RRvGT pic.twitter.com/eXDDvpToZ0
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2024
GT को मिला था 197 रन का टारगेट
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 197 रन का टारगेट दिया था, जिसे GT ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 72 रन की पारी खेली। राशिद खान ने 11 गेंद में 24 रन बनाए। साईं सुदर्शन ने 29 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए कुलदीप सेन ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए।
Off-stump out off the ground 🤯
Kuldeep Sen, you BEAUTY! 🔥🔥
Watch the match LIVE on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #RRvGT pic.twitter.com/HZVJ1esWX4
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2024
सैमसन-पराग की फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जायसवाल 24 और बटलर 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग के बीच शतकीय साझेदारी हुई। गुजरात टाइटंस की ओर से उमेश, राशिद और मोहित शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
पावरप्ले में राजस्थान और गुजरात
- RR ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 43 रन बनाए।
- GT ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 44 रन बनाए।
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans | Gujarat Titans win by 3 wickets | राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस | गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया | गुजरात टाइटंस की 3 विकेट से जीत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari