जानिए IPL में अब तक कैसे खेले हैं मध्यप्रदेश के ये खिलाड़ी
Rahul Garhwal | Apr 21, 2024, 17:08 IST
How have Madhya Pradesh players played in IPL so far
पूरे देश पर आईपीएल का खुमार छाया हुआ है। हर दिन रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आईपीएल में अब तक मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया है।
Performance Of Madhya Pradesh Players In IPL
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में रोज छक्के-चौके लग रहे हैं। विकेट गिर रहे हैं और शानदार कैच पकड़े जा रहे हैं। हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया के नामी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के कई खिलाड़ी भी IPL का हिस्सा हैं। हम आपको बता रहे हैं कि अब तक हमारे सितारों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
शशांक सिंह
शशांक सिंह भोपाल के रहने वाले हैं और आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हैं। शशांक सिंह गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर चर्चा में आए थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के जबड़े से मैच छीन लिया था। शशांक ने SRH के खिलाफ 25 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ 25 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। शशांक सिंह अब तक 7 मैच में 187 रन बना चुके हैं।
वेंकेटेश अय्यर
वेंकेटेश अय्यर इंदौर के रहने वाले हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं। वेंकेटेश अय्यर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 30 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली थी। इस बड़ी पारी के अलावा वे अब तक अपने बल्ले से कोई और धमाका नहीं कर सके हैं। 7 मैच में उनके नाम सिर्फ 89 रन हैं।
आशुतोष शर्मा
आशुतोष शर्मा रतलाम के रहने वाले हैं और आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम में हैं। आशुतोष शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 61 रन की धमाकेदार पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों पर 7 छक्के और 2 चौकों की मदद से मुंबई की टीम को सकते में डाल दिया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच मुंबई के हाथ से फिसल ही गया। फिर आशुतोष का विकेट गिरने के बाद मुंबई ने 9 रन से मैच बचा लिया। आशुतोष शर्मा को 4 मैच में मौका मिला है, जिनमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। आशुतोष शर्मा अब तक 156 रन बना चुके हैं।
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार इंदौर के रहने वाले हैं और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं। रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 26 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके लगाए थे। रजत पाटीदार अब तक 7 मैच में 109 रन बना चुके हैं।
आवेश खान
आवेश खान इंदौर के रहने वाले हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। आवेश खान राजस्थान के लिए डेथ बॉलर स्पेशलिस्ट का रोल प्ले कर रहे हैं। डेथ ओवर्स में उनकी यॉर्कर्स देखने लायक होती हैं। आवेश अब तक 7 मैच में 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
IPL में कितना कमा लेते हैं टीम मालिक शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, काव्या मारन और नीता अंबानी
कुलदीप सेन
कुलदीप सेन रीवा के रहने वाले हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। कुलदीप को राजस्थान ने 3 मैच में मौका दिया है। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की है। कुलदीप सेन अपनी तेज-तर्रार गेंदों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं।
Venkatesh Iyer | Avesh Khan | Kuldeep Sen | Rajat Patidar | Ashutosh Sharma | Shashank Singh | आईपीएल में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी | आईपीएल में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari