IPL 2024 : शंशाक सिंह की मैच विनिंग पारी, पलट दी हारी हुई बाजी

CHAKRESH | Apr 05, 2024, 07:02 IST
Share
ipl 2024 sashank singh
ipl 2024 sashank singh

इस मैच में गुजरात टाइटंस की जीत लगभग पक्की थी, लेकिन पंजाब के खिलाड़ी और भोपाल निवासी शशांक सिंह ने धुआंधार प्रदर्शन से हारी बाजी को जीत में बदल दिया। उनकी रन की पारी ने कमाल ही कर दिया।

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2024 ) के 17वें मुकाबले में गुरुवार रात को गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस की जीत लगभग पक्की थी, लेकिन पंजाब के खिलाड़ी और भोपाल निवासी शशांक सिंह ने धुआंधार प्रदर्शन से हारी बाजी को जीत में बदल दिया। उनकी रन की पारी ने कमाल ही कर दिया।

नहीं चला धवन का बल्ला

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया और 3 विकेट से मुकाबले को जीता लिया। पंजाब की ओर से शशांक सिंह ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों पर 61* रन बनाए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। कप्तान शिखर धवन कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने धवन को बोल्ड किया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा। नूर अहमद ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड किया। बेयरस्टो ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए।

गिल ने जड़ा था अर्धशतक

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 199 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 33, केन विलियमसन ने 26 और राहुल तेवतिया ने 23 रन बनाए। पंजाब की ओर से कगिसो रबाडा को 2 सफलताएं मिली। उनके अलावा हरप्रीत बरार और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट झटका।

शंशाक सिंह ने बदला मैच का रुख

150 के स्कोर पर पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिरा। विकेट कीपर जितेश शर्मा ने 2 छक्कों की मदद से 8 गेंदों पर 16 रन बनाए। शंशाक सिंह 61 रन बनाकर नाबाद रहे।

कौन हैं शशांक सिंह

शशांक सिंह के पिता शैलेष सिंह सीनियर IPS हैं। वे अभी मप्र के स्पेशल डीजी हैं। शशांक सिंह छत्तीसगढ़ की ओर से रणजी मैच खेलते हैं।

Tags:
  • IPL 2024
  • शंशाक सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज