रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 4 रन से जीती कोलकाता नाइटराइडर्स

Rahul Garhwal | Mar 24, 2024, 02:09 IST
Share
Kolkata Knight Riders beat Sunrisers Hyderabad by 4 runs
Kolkata Knight Riders beat Sunrisers Hyderabad by 4 runs

कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हरा दिया। हाई स्कोरिंग मुकाबले में SRH ने KKR को कड़ी टक्कर दी। इस मैच में 29 छक्के लगे।

Kolkata Knight Riders Beat Sunrisers Hyderabad

स्पोर्ट्स डेस्क. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में छक्कों की बरसात देखने मिली। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में 29 छक्के लगे। रोमांचक हाई स्कोरिंग मैच में कोलकाता ने 4 रन से बाजी मार ली। शानदार लड़ाई के बाद भी हैदराबाद के हिस्से में हार आई।

SRH के लिए क्लासेन ने लड़ी लड़ाई

209 रन के पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन ही बना सकी। हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल ने 32-32 रन बनाए। KKR के लिए हर्षित राणा ने 3 विकेट चटकाए।

KKR ने बनाए थे 208 रन

कोलकाता नाइटराइडर्स टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। टीम ने 23 रन के स्कोर पर ओपनर सुनील नरेन का विकेट गंवा दिया। वेंकटेश अय्यर 7, कप्तान श्रेयस अय्यर 0 और नीतीश राणा 9 रन बनाकर आउट हुए। ऐसा लग रहा था कि टीम 180 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन रमनदीप, रिंकू और रसेल ने शानदार खेल दिखाया। रमनदीप ने 17 गेंदों में 35 रन बनाए। रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल ने 33 गेंदों में 81 रन की पार्टनरशिप की।

आंद्रे रसेल का दोहरा प्रदर्शन

केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 छक्के और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके बाद गेंदबाजी में 2 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। आंद्रे रसेल मैन ऑफ द मैच रहे।

ये खबर भी पढ़िए..

पंजाब किंग्स ने जीत के साथ किया IPL का आगाज, दिल्ली 4 विकेट से हारी

पावरप्ले में KKR और SRH

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 65 रन बनाए थे।
  • कोलकाता नाइटराइडर्स ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 43 रन बनाए थे।

KKR vs SRH | Kolkata defeated Hyderabad | आईपीएल | कोलकाता ने हैदराबाद को हराया

Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Sunrisers Hyderabad
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • kolkata knight riders
  • कोलकाता नाइटराइडर्स
  • KKR vs SRH
  • Kolkata defeated Hyderabad
  • कोलकाता ने हैदराबाद को हराया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा