पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया
Rahul Garhwal | Apr 05, 2024, 24:29 IST
Punjab Kings beat Gujarat Titans by 3 wickets in a thrilling match of ipl
आईपीएल में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। शशांक सिंह ने 61 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। GT के लिए कप्तान शुभमन गिल की फिफ्टी काम नहीं आ सकी।
Punjab Kings Beat Gujarat Titans
स्पोर्ट्स डेस्क. शशांक सिंह की 61 रन की पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। लगातार 2 मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स की ये पहली जीत है। एक समय पर लग रहा था कि पंजाब इस मैच में हार जाएगी, लेकिन शशांक आखिर तक डटे रहे और अपनी टीम को मैच जिताकर ही लौटे।
2️⃣ Points ✅
Young guns Shashank Singh and Ashutosh Sharma win it for @PunjabKingsIPL 🙌
They get over the line as they beat #GT by 3 wickets 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/0Sy2civoOa #TATAIPL | #GTvPBKS pic.twitter.com/m7b5f8jLbz
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2024
पंजाब किंग्स को मिला था 200 रन का टारगेट
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शशांक ने 29 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। ये IPL में उनकी पहली फिफ्टी है।
काम नहीं आई शुभमन गिल की फिफ्टी
ICYMI‼
Shubman Gill's tryst with Ahmedabad continues 👌
He hit a fine 4️⃣ to bring up his half-century 👏
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #GTvPBKS | @gujarat_titans https://t.co/kMK5qjJCWK pic.twitter.com/g2krrJeo2o
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2024
गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वो बेकार गई। उनकी टीम मैच हार गई। साईं सुदर्शन 33 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए। हरप्रीत ब्रार और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला।
पावरप्ले में दोनों टीमों का प्रदर्शन
- गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 52 रन बनाए।
- पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 54 रन बनाए।
Gujarat Titans vs Punjab Kings | Shashank Singh | आईपीएल | गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स | पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari