राजस्थान रॉयल्स की चौथी जीत और RCB की चौथी हार, विराट-बटलर की सेंचुरी

Rahul Garhwal | Apr 06, 2024, 23:26 IST
Share
Rajasthan Royals beat Royal Challengers Bangalore by 6 wickets in IPL
Rajasthan Royals beat Royal Challengers Bangalore by 6 wickets in IPL

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की ये लगातार चौथी जीत है। वहीं RCB की चौथी हार है। इस मैच में विराट कोहली और जोस बटलर ने शतक लगाए।

Rajasthan Royals Defeated Royal Challengers Bangalore

स्पोर्ट्स डेस्क. जोस बटलर के शानदार शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने IPL के इस सीजन का पहला शतक लगाया, लेकिन उनकी टीम मैच नहीं जीत सकी। RCB की ये चौथी हार है, वहीं राजस्थान की लगातार चौथी जीत है। जोस बटलर मैन ऑफ द मैच रहे।

RCB ने RR को दिया था 184 रन का टारगेट

RCB ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। RR ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। बटलर ने छक्का लगाकर सेंचुरी पूरी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। जोस बटलर ने 58 गेंदों पर 100 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने 69 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 148 रन की मैच जिताऊ पार्टनरशिप हुई।

इस सीजन की पहली सेंचुरी विराट के नाम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बैटिंग करने उतरी थी। विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन की पहली सेंचुरी लगाई। उन्होंने 73 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाए। विराट ने 67 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। ये विराट के IPL करियर का 8वां शतक है। विराट कोहली मनीष पांडे के बाद IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मनीष पांडे ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 67 गेंदों में ही शतक लगाया था। RCB 184 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाई।

पावरप्ले में RCB और RR

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 53 रन बनाए।
  • राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 54 रन बनाए।

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore | Rajasthan defeated Bengaluru | Virat Kohli century | Jos Buttler century | राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | राजस्थान ने बेंगलुरु को हराया | विराट कोहली का शतक | जोस बटलर का शतक

Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Virat Kohli century
  • विराट कोहली का शतक
  • Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore
  • Rajasthan defeated Bengaluru
  • Jos Buttler century
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • राजस्थान ने बेंगलुरु को हराया
  • जोस बटलर का शतक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा