IPL 2025: 18 अप्रैल को RCB vs PBKS के बीच एम चिन्नास्वामी में होगी कड़ी टक्कर

Sandeep Kumar | Apr 17, 2025, 21:58 IST
Share
rcb-vs-pbks-ipl-2025
rcb-vs-pbks-ipl-2025

IPL 2025 का 34वां मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच 18 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में जीत हासिल कर आत्मविश्वास से भरी हैं।

खेल न्यूज: IPL 2025 के 34वें मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को एक और रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। यह मैच 18 अप्रैल की शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत दर्ज की थी। बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया। वहीं पंजाब ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को लो-स्कोरिंग मैच में 16 रन से शिकस्त दी।

हेड टू हेड टक्कर में कौन आगे

आईपीएल इतिहास में अब तक RCB और PBKS के बीच कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने 17 बार बाजी मारी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 बार विजयी रही है। यह आंकड़ा साफ दर्शाता है कि दोनों टीमों के बीच हमेशा ही कांटे की टक्कर रही है। हालांकि, पिछले कुछ सीजनों में RCB ने पंजाब के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे मुकाबला और रोचक हो सकता है।

पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium ) हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रहा है। इसकी छोटी बाउंड्री और सपाट पिच बड़े स्कोर की संभावनाओं को मजबूत बनाती है। हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को इस पिच से मदद मिलती है, जिससे वे मिडिल ओवर्स में मैच में फर्क पैदा कर सकते हैं।

चिन्नास्वामी में दोनों टीमों का प्रदर्शन

चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने अब तक इस मैदान पर 93 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 43 में जीत दर्ज की है। वहीं, 45 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने इस मैदान पर 13 बार खेला है और 5 बार जीत दर्ज की है, जबकि 8 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है।

कैसा रहेगा मौसम

18 अप्रैल को बेंगलुरु का मौसम गर्म और आंशिक रूप से नम रहने की संभावना है। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात को यह 22 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने शाम को हल्की बारिश की 25 प्रतिशत संभावना जताई है। हालांकि, अधिकांश समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

thesootr links

Tags:
  • श्रेयस अय्यर
  • खेल न्यूज
  • पंजाब किंग्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • rcb
  • PBKS
  • chinnaswamy stadium
  • रजत पाटीदार
  • IPL 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा