भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, AFMS MO Vacancy में करें अप्लाई

AFMS ने 100 शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। MBBS और PG डिग्री धारक 4 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

author-image
Manya Jain
New Update
afms-medical-officer-recruitment-2026

सरकारी नौकरी: अगर आप डॉक्टर हैं और सेना में जाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है। भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा यानी AFMS ने नई भर्ती निकाली है। इसमें मेडिकल ऑफिसर के कुल 100 पद खाली हैं। यह भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत की जा रही है।

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में काम करने का अवसर मिलेगा। पुरुष और महिला दोनों डॉक्टर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी। देश सेवा और शानदार करियर का यह बहुत अच्छा अवसर है।

सशस्त्र बलों के मेडिकल कोर में शामिल होने का सपना पूरा करें। इस भर्ती (govt jobs 2026) से जुड़ी आधिकारिक नोटिफिकेशन अब जारी हो चुकी है। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें और समय पर फॉर्म भरें।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता 

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय से MBBS डिग्री होनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

  • पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिग्री या डिप्लोमा धारक भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, उन्हें आयु सीमा में विशेष छूट दी जाती है।

आयु सीमा 

आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी:

  • MBBS धारकों के लिए: अधिकतम आयु 30 साल (जन्म 02 जनवरी 1997 या उसके बाद होना चाहिए)।

  • PG डिग्री धारकों के लिए: अधिकतम आयु 35 साल (जन्म 02 जनवरी 1992 या उसके बाद होना चाहिए)।

जरूरी डेट्स

कार्यक्रमतारीख
छोटा नोटिफिकेशन 13 फरवरी 2026
नोटिफिकेशन  (Employment News)21 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरूआत21 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन आखिरी तारीख04 मार्च 2026
इंटरव्यू (Interview)मार्च 2026 (संभावित)

चयन प्रक्रिया  

AFMS मेडिकल ऑफिसर चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को दिल्ली में एक इंटरव्यू बोर्ड के सामने उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू के बाद सफल उम्मीदवारों का गहन चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) किया जाएगा। केवल शारीरिक रूप से 'फिट' घोषित उम्मीदवारों को ही मेरिट सूची में स्थान मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

AFMS चिकित्सा अधिकारी भर्ती (AFMS Medical Officer Vacancy) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1.  सबसे पहले AFMS की आधिकारिक वेबसाइट www.join.afms.gov.in पर लॉग ऑन करें।

  2.  'New Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्टर करें।

  3.  आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अनुभव (यदि कोई हो) ध्यानपूर्वक भरें।

  4.  अपनी फोटो, हस्ताक्षर और MBBS/PG डिग्री प्रमाण पत्र अपलोड करें।

  5.  यदि लागू हो, तो ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  6.  फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले दोबारा जांच लें और सबमिशन के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।

ये खबरें भी पढ़िए...

जॉब न्यूज: MP के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षक भर्ती की तैयारी, मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

कैसे सीखें जापानी भाषा? इंडियन स्टूडेंट्स के लिए हाई-पेइंग जॉब्स की नई गारंटी

Accenture India ने खोला फ्रेशर्स के लिए जॉब्स का पिटारा, ऐसे बनें टैलेंट हब का हिस्सा

2026 में AI के बड़े बदलाव: हेल्थ और एजुकेशन में आएगी नई क्रांति!

सरकारी नौकरी govt jobs 2026 jobs 2026 भारतीय सेना सेना भारतीय सशस्त्र बल AFMS
Advertisment