MP के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षक भर्ती की तैयारी, मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

Sandeep Kumar | Feb 16, 2026, 24:02 IST
Share
government schools 5000 teacher
government schools 5000 teacher

मध्य प्रदेश में 5000 सरकारी स्कूल शिक्षक पदों की भर्ती होगी। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ।

News in Short

  • इस वर्ष 5000 सरकारी स्कूल शिक्षक पदों की भर्ती की जाएगी।
  • भर्ती प्रक्रिया ESB के माध्यम से होगी, आवेदन जुलाई-अगस्त से शुरू होंगे।
  • लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेशभर के स्कूलों से प्राप्त मांग के आधार पर भर्ती की योजना बनाई है।
  • पिछले वर्ष की प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ।
  • उम्मीदवारों में परिणाम में देरी को लेकर नाराजगी है, प्रदर्शन की घोषणा की गई है।

News in Detail

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष पांच हजार शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने तीन हजार प्राथमिक और दो हजार माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की तैयारी शुरू की है।

भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से होगी। विभाग मंडल को प्रस्ताव भेज रहा है, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

एमपी में आदिवासी विकास प्राधिकरण में कैबिनेट दर्जा सिर्फ नाम का?

लोक शिक्षण संचालनालय ने की थी मांग

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से प्रदेश भर के स्कूलों से प्राप्त मांग के आधार पर भर्ती की जा रही है। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत इस साल मार्च से होगी, जबकि मई में ग्रीष्म अवकाश रहेगा।

अवकाश समाप्त होने के बाद 15 जून से स्कूल खुलेंगे। जुलाई और अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 69 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं।

नक्सली खात्मा या माइनिंग का रास्ता? कांग्रेस विधायक संजय उईके का सरकार पर बड़ा हमला

क्या बोले डीपीआई के अपर संचालक

डीपीआई अपर संचालक केके द्विवेदी ने कहा, प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जा रही है। खाली पदों की संख्या मंडल को भेज दी है। जल्द आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती: 40 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल

सरकारी स्कूलों में पद स्थापना की जाएगी

पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। चयन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उसी के आधार पर विभिन्न सरकारी स्कूलों में पद स्थापना की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि रिक्त पदों को शीघ्र भरने से स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।

अजय जामवाल ही रहेंगे मप्र भाजपा के असली कमांडर! सत्ता–संगठन के नए समीकरण के बीच बड़ा प्रयोग संभव

परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित नहीं

पिछले वर्ष आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी है। लंबे समय से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों ने 18 फरवरी को प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि परिणाम में हो रही देरी से उनकी तैयारी और भविष्य की योजनाओं पर असर पड़ रहा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • डीपीआई
  • शिक्षक भर्ती
  • पात्रता परीक्षा
  • लोक शिक्षण संचालनालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच