बनना चाहते हैं एम्स में प्रोफेसर? तो AIIMS Bilaspur Vacancy में करें आवेदन, सैलरी 1 लाख से शुरू

Manya Jain | Published:
Share
aiims-bilaspur-faculty-recruitment-sarkari-naukri
aiims-bilaspur-faculty-recruitment-sarkari-naukri

एम्स बिलासपुर में प्रोफेसर सहित 83 फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन मौका है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर ने फैकल्टी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 83 खाली पदों को भरा जाएगा। इसमें प्रोफेसर, एडिशनल, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पद (Latest Sarkari Naukri) शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। यह हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी (govt jobs 2025) पाने का बेहतरीन मौका है। चयनित उम्मीदवारों को सातवें सैलरी आयोग (aiims vacancy) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

एम्स बिलासपुर भर्ती पदों की जानकारी और सैलरी

  • प्रोफेसर (Professor): कुल 20 पद। सैलरी 1 लाख 68 हजार 900 रुपए से 2 लाख 20 हजार 400 रुपए (लेवल 14A)।
  • एडिशनल प्रोफेसर (Additional Professor): कुल 13 पद। सैलरी 1 लाख 48 हजार 200 रुपए से 2 लाख 11 हजार 400 रुपए (लेवल 13A2)।
  • एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor): कुल 14 पद। सैलरी 1लाख 38 हजार 300 रुपए से 2 लाख 9 हजार 200 रुपए (लेवल 13A1)।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor): कुल 36 पद। सैलरी 1 लाख 500 रुपए से 1 लाख 67 हजार 400 रुपए (लेवल 12)।
  • मेडिकल उम्मीदवारों को नियमानुसार एनपीए (NPA) का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, RRB ने रेलवे भर्ती कैलेंडर 2026 किया जारी

एलिजीबिलिटी और आयु सीमा

  • उम्मीदवार का स्टेट मेडिकल काउंसिल या एनएमसी (NMC) में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • एमडी/एमएस (MD/MS) या समकक्ष डिग्री के साथ आवश्यक शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
  • प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर हेतु अधिकतम आयु सीमा 58 साल रखी गई है।
  • एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सेवानिवृत्त फैकल्टी अनुबंध के आधार पर 70 साल की आयु तक पात्र हैं।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
  • आयु और अनुभव की गणना 15 जनवरी 2026 की तिथि के आधार पर होगी।
ये भी पढ़ें...Google Research Program 2026: इंडियन स्टूडेंट को विदेश में काम करने का मौका, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

एम्स बिलासपुर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. आवेदन शुल्क का भुगतान: पहले NEFT के माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  2. दस्तावेज़ तैयार करें: आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म (Appendix-I, II) डाउनलोड करें।
  3. गूगल फॉर्म भरें: आधिकारिक लिंक पर जाकर ऑनलाइन गूगल फॉर्म में विवरण भरें।
  4. फाइलें अपलोड करें: भुगतान रसीद, करियर ग्राफ और प्रेजेंटेशन फाइल ऑनलाइन अपलोड करें।
  5. हार्ड कॉपी भेजें: भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सभी प्रमाण पत्र संलग्न करें।
  6. डाक द्वारा भेजें: आवेदन 27 जनवरी तक एम्स बिलासपुर के प्रशासनिक ब्लॉक पहुंचना चाहिए।
  7. लिफाफे पर लिखें: लिफाफे के ऊपर पद और विभाग का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

  • उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के आधार पर होगा।
  • साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को अपने कार्य का 5 मिनट का प्रेजेंटेशन देना होगा।
  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2,360 (GST सहित) निर्धारित है।
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,180 रखा गया है।
  • दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
ये भी पढ़ें...Google Jobs: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में ऐसे मिलेगी नौकरी, यहां जानिए सारी डिटेल

ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, RRB ने रेलवे भर्ती कैलेंडर 2026 किया



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • aiims vacancy
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
  • Latest Sarkari Naukri
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर