एम्स नॉन-फैकल्टी भर्ती: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए सरकारी नौकरी
Manya Jain | Jun 18, 2026, 19:15 IST
aiims delhi 12th pass cre job vacancy
एम्स दिल्ली ने विभिन्न संस्थानों में 1 हजार 484 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत ग्रुप बी और सी के पदों के लिए 25 से 27 जुलाई के बीच सीबीटी परीक्षा होगी।
एम्स दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (AIIMS Delhi Vacancy) का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए देश के विभिन्न एम्स संस्थानों में कुल 1 हजार 484 पद भरे जाएंगे।
भर्ती में ग्रुप-बी (Group-B) और ग्रुप-सी (Group-C) के कई तरह के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक है।
चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा 25 से 27 जुलाई के बीच होगी।
आयोग ने अलग-अलग पदों के अनुसार जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं (Educational Qualification) तय की हैं। इसमें न्यूनतम 12वीं पास उम्मीदवार भी फॉर्म भर सकते हैं।
इसके अलावा कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या तकनीकी डिप्लोमा होना जरूरी है। नर्सिंग डिग्री धारकों के लिए भी इसमें कई बेहतरीन पद रखे गए हैं। पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 27 साल से लेकर 35 साल के बीच तय की गई है।
एम्स सीआरई-5 परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को पूरे 4 अंक दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई (1/4) अंक काटने का भी कड़ा नियम लागू रहेगा।
एमपी में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती में करें आवेदन
MP Job Alerts: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती
Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर बैचलर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे भरें फॉर्म
मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी में भर्ती, बीई-बीटेक पास करें अप्लाई
भर्ती में ग्रुप-बी (Group-B) और ग्रुप-सी (Group-C) के कई तरह के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक है।
चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा 25 से 27 जुलाई के बीच होगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इसके अलावा कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या तकनीकी डिप्लोमा होना जरूरी है। नर्सिंग डिग्री धारकों के लिए भी इसमें कई बेहतरीन पद रखे गए हैं। पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 27 साल से लेकर 35 साल के बीच तय की गई है।
उम्र सीमा एससी और एसटी वर्ग: अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की राहत मिलेगी। ओबीसी वर्ग: उम्मीदवारों को उम्र में 3 साल की विशेष छूट दी जाएगी। दिव्यांग (PwBD) वर्ग: अभ्यर्थियों को पूरे 10 साल की छूट का लाभ मिलेगा।
परीक्षा का नया पैटर्न
परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को पूरे 4 अंक दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई (1/4) अंक काटने का भी कड़ा नियम लागू रहेगा।
आवेदन शुल्क और सैलरी जनरल और ओबीसी वर्ग: आवेदन फीस 3 हजार रुपए तय की गई है। SC, ST और EWS वर्ग: उम्मीदवारों को 2 हजार 400 रुपए का भुगतान करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थी: सभी श्रेणियों के दिव्यांगों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। मासिक सैलरी (Salary Package): चयनित कर्मचारियों को 44 हजार 900 से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 प्रति माह तक का बेहतरीन मूल वेतन मिलेगा। इसके साथ सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिख रहे "Recruitment" टैब पर जाकर ‘Common Recruitment Examination (CRE)’ लिंक को चुनें।
- अब "Create New Account" के विकल्प पर क्लिक करके अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें।
- सफलतापूर्वक पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता व पसंदीदा पदों को भरें।
- अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें और फाइनल फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें...
MP Job Alerts: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती
Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर बैचलर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे भरें फॉर्म
मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी में भर्ती, बीई-बीटेक पास करें अप्लाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari