एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाली सीधी भर्ती, 205 पदों के लिए मंगाए गए आवेदन
Manya Jain | Aug 16, 2026, 15:02 IST
aai apprentice recruitment 2026
एयरपोर्ट अथॉरिटी में 205 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती। 16 सितंबर 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन। बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन, मिलेगा 15 हजार तक स्टाइपेंड।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कुल 205 अप्रेंटिस सीटों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसमें ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास युवाओं के लिए अलग-अलग मौके हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2026 रखी गई है। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, मेरिट से नाम तय होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड मिलेगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सीटों को तीन प्रमुख श्रेणियों में बांटा है। इससे अलग-अलग डिग्री वाले छात्रों को अवसर मिलेगा।
पदों का विवरण इस तरह तय किया गया है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 80 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा डिप्लोमा धारकों के लिए 65 सीटें तय की गई हैं। वहीं आईटीआई पास युवाओं के लिए 60 सीटें उपलब्ध हैं। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और स्टेनो ट्रेड में यह भर्तियां होंगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।
ग्रेजुएट पदों के लिए संबंधित विषय में 4 साल की इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है। बीसीए और बीकॉम पास छात्र भी कुछ पदों के पात्र हैं। डिप्लोमा पदों के लिए 3 साल का रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए। आईटीआई पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का पासिंग साल 2024 या उसके बाद का होना चाहिए।
केवल उत्तर भारत के राज्यों के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश शामिल हैं। इसके साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के युवा भी पात्र हैं।
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से आपकी डिग्री या डिप्लोमा के अंकों पर आधारित होगा।
प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए युवाओं को ईमेल के जरिए दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सरकारी डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा। सभी जांच सही पाए जाने पर जॉइनिंग लेटर जारी होगा।
चयनित उम्मीदवारों को उत्तर भारत के विभिन्न प्रमुख हवाई अड्डों पर तैनात किया जाएगा।
ट्रेनिंग के मुख्य केंद्रों में नई दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, जयपुर, अमृतसर, भोपाल, ग्वालियर और इंदौर शामिल हैं। इसके अलावा देहरादून, प्रयागराज, आगरा, जम्मू, श्रीनगर और लेह जैसे शहरों में भी काम सीखने का मौका मिलेगा। एक बार जो एयरपोर्ट मिल जाएगा, उसमें बाद में कोई बदलाव नहीं होगा।
Apply Online – NAPS Portal (ITI Trade)
Official Notification PDF
ये भी पढ़ें...
BHEL में 305 पदों पर भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से मिलेगी जॉब
सरकारी डॉक्टर बनने का मौका: 600 डॉक्टर पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन
IBPS के 11 हजार पदों पर भर्ती, एमपी के लिए 500 पद, बिना इंटरव्यू मिलेगी सरकारी नौकरी
बैंक ऑफ बड़ौदा में दो सौ से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती का मौका, ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2026 रखी गई है। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, मेरिट से नाम तय होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड मिलेगा।
किस श्रेणी में कितने पद खाली
पदों का विवरण इस तरह तय किया गया है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 80 सीटें रखी गई हैं। इसके अलावा डिप्लोमा धारकों के लिए 65 सीटें तय की गई हैं। वहीं आईटीआई पास युवाओं के लिए 60 सीटें उपलब्ध हैं। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और स्टेनो ट्रेड में यह भर्तियां होंगी।
कौन कर सकता है आवेदन ?
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
2. राज्य और निवास की शर्तें (State Domicile)
3. आयु सीमा (Age Limit as on 16.09.2026)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 26 साल
- आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/दिव्यांग) को सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी।
बॉक्स: ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला हर महीने का स्टाइपेंड ग्रेजुएट अप्रेंटिस: ₹15,000 प्रति माह (AAI शेयर + सरकारी DBT शेयर) डिप्लोमा अप्रेंटिस: ₹12,000 प्रति माह (AAI शेयर + सरकारी DBT शेयर) आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस: ₹9,600 प्रति माह निश्चित राशि
चयन प्रक्रिया
प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए युवाओं को ईमेल के जरिए दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सरकारी डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा। सभी जांच सही पाए जाने पर जॉइनिंग लेटर जारी होगा।
कहां मिलेगी पोस्टिंग और ट्रेनिंग
ट्रेनिंग के मुख्य केंद्रों में नई दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, जयपुर, अमृतसर, भोपाल, ग्वालियर और इंदौर शामिल हैं। इसके अलावा देहरादून, प्रयागराज, आगरा, जम्मू, श्रीनगर और लेह जैसे शहरों में भी काम सीखने का मौका मिलेगा। एक बार जो एयरपोर्ट मिल जाएगा, उसमें बाद में कोई बदलाव नहीं होगा।
ऑनलाइन आवेदन
ग्रेजुएट और डिप्लोमा छात्रों के लिए (NATS Portal)
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल nats.education.gov.in पर जाएं।
- स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपनी मूल जानकारी दर्ज करें।
- मोबाइल और ईमेल पर मिले ओटीपी से सत्यापन पूरा करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और मार्कशीट अपलोड करके प्रोफाइल पूरा करें।
- सर्च विकल्प में जाकर Airports Authority of India – RHQ NR कोड सर्च करें और अप्लाई करें।
आईटीआई छात्रों के लिए (NAPS Portal)
- सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.org पर जाएं।
- कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन विकल्प चुनकर अपना नाम और संपर्क विवरण भरें।
- ईमेल पर आए लिंक से खाता सक्रिय करें और प्रोफाइल 100% पूरा करें।
- प्रतिष्ठान कोड E05200700101 खोजें और अपनी ट्रेड चुनकर फॉर्म सबमिट करें।
Apply Online – NAPS Portal (ITI Trade)
Official Notification PDF
ये भी पढ़ें...
BHEL में 305 पदों पर भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से मिलेगी जॉब
सरकारी डॉक्टर बनने का मौका: 600 डॉक्टर पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन
IBPS के 11 हजार पदों पर भर्ती, एमपी के लिए 500 पद, बिना इंटरव्यू मिलेगी सरकारी नौकरी
बैंक ऑफ बड़ौदा में दो सौ से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती का मौका, ऐसे करें अप्लाई
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी
By Sumit Kumar
सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
By VINAY VERMA
भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज
By Ashish Bhardwaj
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब
By Ramanand Tiwari
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
By Neel Tiwari
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
By Ashish Bhardwaj