इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्ती
Manya Jain | Jun 29, 2026, 16:05 IST
Gujarat electricity company vacancy
आंध्र प्रदेश की पांच बिजली कंपनियों ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) के 630 पदों पर संयुक्त भर्ती निकाली है। बीई और बीटेक पास युवा 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश की पांच सरकारी बिजली कंपनी ने एक संयुक्त भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है।इसके तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) के कुल 630 पद भरे जाएंगे।
इंजीनियरिंग डिग्री धारक युवा 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती दो साल के प्रोबेशन पर 75 हजाररुपए महीना वेतन मिलेगा।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन अगस्त में होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगा।
आयोग ने सभी पांचों बिजली कंपनियों में पदों का बंटवारा किया है। उम्मीदवार एक ही फॉर्म के जरिए सभी कंपनियों के लिए अपनी प्राथमिकता चुन सकते हैं।
सबसे ज्यादा 200 पद एपीट्रांसको (APTRANSCO) में निकाले गए हैं। इसके बाद एपीईपीडीडीसीएल में 135 और एपीएसपीडीसीएल में भी 135 पद खाली हैं। एपीजीईएनसीओ (APGENCO) के तहत 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं एपीसीपीडीसीएल (APCPDCL) में सबसे कम 60 पद रखे गए हैं।
इस भर्ती में अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्रों को मौका दिया जा रहा है। कुल 630 पदों में से इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम के लिए सबसे ज्यादा 528 पद तय हैं।
सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए कुल 56 पद खाली रखे गए हैं। टेलीकॉम ब्रांच के लिए 18 पदों पर भर्ती की जाएगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 21 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 7 पद सुरक्षित हैं। मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के पद केवल एपीजीईएनसीओ कंपनी में ही उपलब्ध हैं।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड में बीई (B.E) या बीटेक (B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। आपकी डिग्री यूजीसी से मान्यता प्राप्त और एआईसीटीई से स्वीकृत होनी चाहिए। आंध्र प्रदेश से बाहर की यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस मोड से डिग्री लेने वाले छात्र पात्र नहीं होंगे।
इस भर्ती में चयन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के अंकों पर होगा। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसे हल करने के लिए पूरे 3 घंटे का समय मिलेगा।
पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में होगा और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। कुल 100 प्रश्नों में से 70 प्रश्न आपके कोर सब्जेक्ट (इंजीनियरिंग ब्रांच) से पूछे जाएंगे। बाकी 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान,रीजनिंग,अंग्रेजी,गणित और कंप्यूटर से होंगे। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग को पास होने के लिए कम से कम 40% अंक लाने होंगे।
चयनित होने वाले नए असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर्स को शुरुआती 2 साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने 75 हजाररुपए का निश्चित वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन पूरा होने के बाद नियमित आरपीएस-2022 पे-स्केल लागू होगा।
इसके साथ ही जॉइनिंग के समय उम्मीदवारों को 110 रुपए के स्टांप पेपर पर एक सर्विस बांड भरना होगा। इसके तहत आपको प्रोबेशन के बाद कम से कम 5 साल तक कंपनी में सेवा देनी होगी। यानी आपको कुल 7 साल का कमिटमेंट करना होगा।
Job Alert 2026: शिक्षा विभाग में 829 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: सहायक सीनियर क्लर्क के 250 पदों पर मौका
Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन
भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती
इंजीनियरिंग डिग्री धारक युवा 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती दो साल के प्रोबेशन पर 75 हजाररुपए महीना वेतन मिलेगा।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन अगस्त में होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगा।
बिजली कंपनी में कितने पद खाली हैं?
सबसे ज्यादा 200 पद एपीट्रांसको (APTRANSCO) में निकाले गए हैं। इसके बाद एपीईपीडीडीसीएल में 135 और एपीएसपीडीसीएल में भी 135 पद खाली हैं। एपीजीईएनसीओ (APGENCO) के तहत 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं एपीसीपीडीसीएल (APCPDCL) में सबसे कम 60 पद रखे गए हैं।
किन सीटों पर होगी भर्ती
सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए कुल 56 पद खाली रखे गए हैं। टेलीकॉम ब्रांच के लिए 18 पदों पर भर्ती की जाएगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 21 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 7 पद सुरक्षित हैं। मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के पद केवल एपीजीईएनसीओ कंपनी में ही उपलब्ध हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01 July 2026)
- न्यूनतम आयु:18 साल
- अधिकतम आयु:42 साल
- विशेष छूट:एससी,एसटी,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट (अधिकतम 47 साल) मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
तारीखें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 30 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे से) फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): 22 अगस्त से 29 अगस्त 2026 (संभावित) आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपए फीस तय है।
चयन प्रक्रिया
पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में होगा और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। कुल 100 प्रश्नों में से 70 प्रश्न आपके कोर सब्जेक्ट (इंजीनियरिंग ब्रांच) से पूछे जाएंगे। बाकी 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान,रीजनिंग,अंग्रेजी,गणित और कंप्यूटर से होंगे। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग को पास होने के लिए कम से कम 40% अंक लाने होंगे।
सैलरी और सर्विस बांड के नियम
इसके साथ ही जॉइनिंग के समय उम्मीदवारों को 110 रुपए के स्टांप पेपर पर एक सर्विस बांड भरना होगा। इसके तहत आपको प्रोबेशन के बाद कम से कम 5 साल तक कंपनी में सेवा देनी होगी। यानी आपको कुल 7 साल का कमिटमेंट करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक कॉमन रिक्रूटमेंट पोर्टलapvidyutrecruitment.apcfss.inपर जाएं।
- अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की मदद से नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से एक हजाररुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जर्नल नंबर नोट करें।
- अब दोबारा लॉगिन करके फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारियां ध्यान से भरें।
- कंपनियों और परीक्षा केंद्रों के लिए अपनी पसंद और प्राथमिकता का चयन करें।
- अपनी फोटो,सिग्नेचर और जाति प्रमाण पत्र को स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
Job Alert 2026: शिक्षा विभाग में 829 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: सहायक सीनियर क्लर्क के 250 पदों पर मौका
Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन
भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari